एक्सप्लोरर

नोएडा-दिल्ली सीमा पर किसानों का प्रदर्शन जारी, चिल्ला मार्ग को आंशिक तौर पर खोला गया

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चिल्ला बॉर्डर पर पिछले तीन दिन से भारतीय किसान यूनियन (भानु) विरोध प्रदर्शन कर रही है. सड़क के एक हिस्से पर प्रदर्शनकारी किसानों के इकट्ठा होने के कारण नोएडा से दिल्ली के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही.

नोएडा: किसानों के प्रदर्शन के कारण नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क पर वाहनों की आवाजाही तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बाधित रही. अधिकारियों ने बताया कि नोएडा लिंक रोड (चिल्ला रोड) पर दो मार्ग में से एक को खोला गया जिससे लोग नोएडा के जरिए उत्तर प्रदेश में दाखिल हो पाए. सड़क के एक हिस्से पर प्रदर्शनकारी किसानों के इकट्ठा होने के कारण नोएडा से दिल्ली के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही.

यातायात के संबंध में दी सूचना नोएडा यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर बृहस्पतिवार को लोगों को यातायात के संबंध में सूचना दी और उनसे डीएनडी या कालिंदी कुंज रास्ते का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया. पुलिस की भारी तैनाती के बीच दिल्ली-नोएडा सीमा पर कुछ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच, कुछ किसान चिल्ला सीमा के पास बृहस्पतिवार सुबह दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए.

कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि, ''कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है हालांकि कुछ किसान अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं.''

प्रदर्शन कर रहे हैं किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ चिल्ला बॉर्डर पर पिछले तीन दिन से भारतीय किसान यूनियन (भानु) विरोध प्रदर्शन कर रही है. किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच दिल्ली में बैठक के बाद जो भी निर्णय आएगा, उसके तहत आगे की रणनीति तय की जाएगी.

चिल्ला बॉर्डर पहुंचे थे किसान भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़, हाथरस, आगरा और गौतमबुद्ध नगर जिले के सैकड़ों किसान मंगलवार को नोएडा में चिल्ला बॉर्डर पहुंचे थे. डीएनडी के रास्ते धरना देने जा रहे किसान नेता सुखबीर पहलवान और उनके कुछ समर्थकों को बुधवार को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन देर शाम उन्हें छोड़ा गया था.

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'भगवान कृष्ण के नाम पर हजारों पेड़ों को नहीं काट सकते'

यूपी: लव जिहाद कानून के तहत पहली गिरफ्तारी, शादी के लिए आरोपी बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget