एक्सप्लोरर

शालीमार बाग में दिल दहला देने वाली घटना, पहले बच्चों का गला घोंटा;फिर मेट्रो के आगे कूदकर दी जान

दिल्ली के एक कारोबारी ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ये दिल दहला देने वाली घटना दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की है।

नई दिल्‍ली, एबीपी गंगा। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक कारोबारी ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। खुद की जान लेने से पहले इस शख्स ने अपने दो मासूम बच्चों को भी गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस को कारोबारी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ये मान रही है कि कई महीनों से कारोबार ठप होने की वजह से वो डिप्रेशन में था। मानिसक रूप से बीमार होने की वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस तफ्तीश से जांच में जुटी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को शाम करीब 6:45 बजे पीसीआर कॉल मिली। पुलिस को सूचित किया गया कि शालीमार बाग इलाके के एक घर में दो बच्चों की हत्या कर दी गई है, जबकि 44 साल के मधुर मलानी नाम का शख्स घर से गायब है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे घर के दो अलग-अलग कमरों में 2 बच्चों के शव मिले। 14 साल की समीक्षा और 6 साल के श्रेयांस के रूप में बच्चों की पहचान हुई। दोनों भाई-बहन थे। उन दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि बच्चों का पिता घर से गायब है और वारदात के वक्त बच्चों की मां रुपाली किसी काम से बाहर गई हुई थी।

इस वारदात के थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि हैदरपुर मेट्रो स्टेशन पर मधुर मलानी ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मधुर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोनों बच्चों के भी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना पर पुलिस का कहना है कि मधुर मलानी परिवार संग शालीमार बाग इलाके में एक किराए के फ्लैट में रहता था। वो रेगमाल बनाने वाली फैक्ट्री को चलाता था, लेकिन पिछले 6 महीने पहले उसकी फैक्ट्री बंद हो गई। कारोबार ठप होने की वजह से वो डिप्रेशन में चला गया था।

गौरतलब है कि मूल रूप से मधुर मॉडल टाउन इलाके के ओल्ड गुप्ता कालोनी का रहने वाला था। रविवार को मधुर बच्चों के साथ घर में था, जबकि उसकी पत्नी रुपाली किसी काम से ओल्ड गुप्ता कालोनी गई हुई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बजे जब वो घर पहुंची, तो उसने देखा अलग-अलग बिस्तर पर उसके बेटा-बेटी बेसुध पड़े हुए हैं और मधुर घर से गायब हो, तो उसके होश उठ गए। रुपाली ने बच्चों को उठाने की कोशिश की, जब वो नहीं उठे, तो उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद करीब पौने सात बजे पीसीआर को कॉल कर वारदात के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिर मधुर की तलाश शुरू हुई, थोड़ी देर बाद उसके भी आत्महत्या करने की खबर सामने आई। उसने शाम करीब पौने छह बजे मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या और हत्या के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

बुलंदशहर में दबंगों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो मुजफ्फरनगर: फॉर्च्यूनर कार में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश, गोली मारकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget