एक्सप्लोरर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 160 रुपए टोल मांगना पड़ा महंगा, ड्राइवर ने महिला टोलकर्मी पर चढ़ाई कार

Delhi Meerut Expressway: नोएडा की तरफ से UP 15 ईए 2905 स्विफ्ट कार काशी टोल प्लाजा मेरठ पर रुकी तो टोल रीड नहीं हुआ. महिला कर्मी ने कार सवार से 160 रुपए मांगे थे.

UP News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर कार सवार से 160 रुपए मांगना टोलकर्मी महिलाकर्मी को भारी पड़ गया. व्यापारी के रईसजादे बेटे ने कार के सामने खड़ी महिला टोलकर्मी को कुचलने का प्रयास किया और महिला टोलकर्मी पर कार चढ़ा दी. ये पूरी वारदात काशी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसने भी इस दिल दहला देने वाली घटना की वीडियो को देखा उसी की रूह कांप गई.

मेरठ के परतापुर थाना इलाके के काशी टोल प्लाजा पर ये वारदात सोमवार दोपहर की है. नोएडा की तरफ से UP 15 ईए 2905 स्विफ्ट कार काशी टोल प्लाजा मेरठ पर रुकी तो टोल रीड नहीं हुआ. टोल पर तैनात महिला सुपरवाइजर मनीषा चौधरी ने जांच की तो पता चला फास्टैग ब्लैकलिस्ट था, जिसपर महिला कर्मी ने कार सवार से 160 रुपए मांगे. इस पर कार सवार ने पैसे देने के बजाय कार के सामने खड़ी महिला सुपरवाइजर को कुचलने का प्रयास करते हुए कार चढ़ा दी और बूम तोड़ता हुआ मेरठ की तरफ भाग खड़ा हुआ. कार महिला सुपरवाइजर के पैर पर चढ़ गई और उसकी हड्डी टूट गई. महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Watch: पहली बार रायबरेली कब गई थीं सोनिया गांधी, उन पलों को ऐसे किया याद

दहशत में हैं काशी टोल प्लाजा का स्टाफ
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर काशी टोल प्लाजा पर टोल की महिला सुपरवाइजर मनीषा चौधरी पर कार चढ़ाने की घटना से काशी टोल पर तैनात स्टाफ दहशत में हैं. टोलकर्मी घबराए हुए हैं कि 160 रुपए मांगने पर कार सवार ने कितना दुस्साहस दिखाया कि महिला कर्मी को जान से मारने का प्रयास किया. टोल के मैनेजर प्रमोद ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि 160 रुपए बचाने के लिए भी कोई ऐसा कर सकता है. उन्होंने बताया कि परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है, लेकिन टोलकर्मी डरे हुए हैं.

काशी टोल प्लाजा पर हुई वारदात के मामले में पुलिस ने 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया है. टोल पर लगे कैमरे में गाड़ी के नंबर की जांच की गई तो पता चला कि कंकरखेड़ा थाना इलाके के फाजलपुर के रहने वाले व्यापारी मनोज के बेटे सागर राणा की स्विफ्ट कार है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कार को सागर चला रहा था या कोई और इसकी जांच की जा रही है. सागर के पिता मनोज से पूछताछ चल रही है और सागर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. एसपी सिटी ने कहा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी और सख्त एक्शन भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget