एक्सप्लोरर

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगेंगी विशेष लाइटें, वन्यजीवों का भी रखा है खास ध्यान

Dehradun News: एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पहले पारंपरिक लाइटें लगाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था, क्योंकि इससे जंगल में अनावश्यक रोशनी फैलेगी और रात्रिचर वन्यजीवों के लिए खतरा होगा.

Uttarakhand News: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से पर अब ऐसी विशेष लाइटें लगाई जाएंगी. जो इंसानों को उजाला देंगी और उल्लुओं के लिए अंधेरा बनाए रखेंगी यह पहल वन्यजीवों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है. केंद्र सरकार की अनुमति के बाद भारतीय वन्यजीव संस्थान WII ने 800 विशेष लेंस आधारित वार्म लाइटें तैयार करवाई हैं, जो पहली बार किसी राष्ट्रीय परियोजना में इस्तेमाल की जा रही हैं.

दरअसल, गणेशपुर उत्तर प्रदेश से आशारोड़ी चेक पोस्ट उत्तराखंड तक बनने वाले 20 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में 12 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र से होकर गुजरता है. इस मार्ग को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसके नीचे से वन्यजीव सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें. हालांकि, रात्रि में दृश्यता की कमी के कारण यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी. एनएचएआई ने हाल ही में एलिवेटेड रोड का सेफ्टी ऑडिट कराया, जिसमें रात्रिकालीन रोशनी की जरूरत बताई गई.

हालांकि, एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पहले पारंपरिक लाइटें लगाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था, क्योंकि इससे जंगल में अनावश्यक रोशनी फैलेगी और रात्रिचर वन्यजीवों के लिए खतरा उत्पन्न होगा. विशेषकर उल्लुओं के लिए यह स्थिति घातक हो सकती थी. लाइटों के आसपास कीड़े-मकोड़े एकत्र होंगे और उन्हें पकड़ने के प्रयास में उल्लू वाहन की चपेट में आ सकते हैं.

पीले रंग का मध्यम प्रकाश देंगी लाइटें

इस चुनौती का समाधान खोजते हुए भारतीय वन्यजीव संस्थान ने विशेष प्रकार की वार्म लाइटें विकसित करवाईं, जो पीले रंग का मध्यम प्रकाश देंगी. ये लाइटें इंसानों के लिए पर्याप्त उजाला देंगी, जबकि उल्लुओं को यह प्रकाश प्राकृतिक अंधेरे की तरह प्रतीत होगा. यह तकनीक न सिर्फ भारत में पहली बार इस्तेमाल हो रही है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ा नवाचार भी मानी जा रही है.

उल्लुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह खास पहल

राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में उल्लुओं की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें इंडियन स्कॉप्स उल्लू, ओरिएंटल स्कॉप्स उल्लू, ब्राउन फिश उल्लू, स्पॉटेड उल्लू और जंगली उल्लू प्रमुख हैं. इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह खास पहल की गई है.

लिवेटेड रोड के पूरे हिस्से में लगाई जाएंगी नई लाइटें 

नई लाइटें एलिवेटेड रोड के पूरे हिस्से में लगाई जाएंगी और इनके संचालन में भी विशेष सावधानियां बरती जाएंगी. यह परियोजना एक उदाहरण है कि किस तरह विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है. वन्यजीवों की आवाजाही और मानव यात्रा दोनों को सुरक्षित बनाते हुए यह तकनीकी नवाचार देश के अन्य हिस्सों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है.

अयोध्या में रामनवमी पर भव्य महोत्सव की तैयारियां, दो लाख से अधिक दीपों से जगमग होगी रामनगरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget