एक्सप्लोरर

UP News: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद यूपी प्रशासन अलर्ट, विकास प्राधिकरणों ने जारी किया निर्देश

UP News: दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद से अब यूपी सरकार भी अलर्ट हो गई है. बेसमेंट में चल रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है.

UP News: दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद यूपी सरकार भी अपने यहां चल रही बेसमेंट की गतिविधियों को लेकर अलर्ट हो गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बिल्डिंग के बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर या बेसमेंट निर्माण के लिए गाइडलाइन जारी की है. उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने प्रदेश भर के विकास प्राधिकरणों को निर्देश देते हुए सभी बेसमेंट में अवैध गतिविधियों को रोकने को कहा है.

आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के समय में बेसमेंट की खुदाई ना हो या अति आवश्यक स्थिति में सुरक्षा के साथ ही खुदाई का काम करने की अपील की गई है. वहीं अगर कोई हादसा होता है तो संबंधित अफसर की जवाब देही तय करने का भी निर्देश दिया गया है.नितिन रमेश गोकर्ण के द्वारा जारी यह पत्र उत्तर प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण, सभी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और सभी विनियमित क्षेत्र के सक्षम अधिकारियों को भेजा गया है. जिससे सब अपने-अपने यहां चल रही ऐसी गतिविधियों को देखें और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग कर सके.



बारिश खत्म होने के बाद ही कही भी खुदाई हो
वहीं ऐसी जगह को भी चिन्हित किया जाए जहां बिना मानचित्र पास कराए  काम चल रहा है या मानचित्र के अनुरूप काम नहीं हो रहा है. उनकी विरुद्ध कार्रवाई की जाए. वहीं जिन जगहों पर नक्शा स्वीकृत हो गया है. वहां बारिश के महीने में खुदाई ना हो यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है. इसके अलावा अगर किसी जगह पर मजबूरी वश बारिश में खुदाई करनी भी पड़ रही है तो इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी हाल में जान माल का खतरा न हो और जब बारिश खत्म होने के बाद भी कहीं भी खुदाई होती है. तब भी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए. जिससे कि किसी भी हाल में किसी भी व्यक्ति को जान माल का खतरा न हो.

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूपी BJP में थम जाएगी खटपट? CM योगी के साथ इस अंदाज में दिखे केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget