एक्सप्लोरर

Double Murder Mystery: कब तक सुलझेगी प्रेम नगर डबल मर्डर की गुत्थी, शक के घेरे में है पति

Dehradun Crime News: बुधवार को प्रेम नगर (Prem Nagar) थाना क्षेत्र के एक बंगले में मालकिन और नौकर की बेरहमी से हत्या (Murder) हुई थी. शक पति पर है लेकिन पुलिस (Police) के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. 

Dehradun Double Murder Mystery: बुधवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के धौलास स्थित एक बंगले में महिला और उसके नौकर की नृशंस हत्या (Murder) का मामला अभी पुलिस (Police) के लिए भी उलझा हुआ है. बंगले के पीछे पॉलिथीन से ढका हुआ महिला और उसके नौकर का शव (Dead Body) लहूलुहान हालत में मिला था. बंगले में सिर्फ 3 लोग रहते थे महिला उसका पति और घर में काम करने वाला नौकर. पुलिस के शक की सुई महिला के पति पर है जिसका सबसे बड़ा कारण है कि दोनों की हत्या हुई लेकिन पति को किसी भी तरह की चीख-पुकार नहीं सुनाई दी.

ये है पूरा मामला 
बुधवार को प्रेम नगर थाना क्षेत्र में धौलास गांव के पास एक बंगले में मालकिन और नौकर की बेरहमी से हत्या हुई थी. लेकिन ना तो बंगले में कोई लूट हुई ना ही कोई अन्य वारदात. मृतक महिला के पति ने दूध लेकर आने वाली महिला को फोन पर इसकी जानकारी दी कि उसकी पत्नी और नौकर घर से गायब हैं. महिला बंगले में आई और आसपास देखा लेकिन उसे भी कोई दिखाई नहीं दिया. जब बाद में गांव की अन्य महिलाएं आई और बंगले के चारों ओर तलाश किया तो इस बीच खिड़की के पास पॉलिथीन में ढकी हुई दो लाशें मिली. दोनों की बेरहमी से किसी ने हत्या की थी. घर में सिर्फ मृतक महिला का पति मौजूद था. घर में इतनी बड़ी वारदात हो गई लेकिन पति को भनक तक नहीं लगी, ना ही कोई चीख पुकार सुनाई दी. ऐसे में पुलिस का शक पति पर है लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. 

हर पहलु पर हो रही जांच
पुलिस हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है. किसी बाहरी व्यक्ति का बंगले के अंदर आना, इस बात का भी कोई सबूत अभी पुलिस के पास नहीं है. एसएसपी ने बताया कि मामले को लेकर पूछताछ जारी है इसके अलावा विभिन्न टीमें अलग-अलग माध्यमों से जांच कर रही हैं. अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें:   

Uttarakhand Election: रायपुर विधानसभा सीट में कायम रहा है उमेश शर्मा 'काउ' का जलवा, हर बार खुद को किया है साबित  

UP Election 2022: मनीष सिसोदिया बोले- यूपी में सरकार आई तो शिक्षा का बजट बढ़ाकर 25% किया जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget