एक्सप्लोरर

Uttarakhand: चंपावत चुनाव के बाद CM पुष्कर धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uttarakhand के सीएम Pushkar Singh Dhami ने कहा देहरादून, पंतनगर, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए औपचारिकता तेजी से पूरी की जाए. फाइलों के निस्तारण के लिये समय सीमा निर्धारित हो.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य के विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार, मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी,  आनंदबर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने कहा कि, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े. जरूरत होने पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था में  और सुधार किया जाए. 

योजनाओं पर काम में देरी नहीं होनी चाहिए-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के वित्तीय संसाधनों को बढाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है. यह देखा जाए कि किन किन सेक्टर से वित्तीय संसाधन जुटाए जा सकते हैं. ऊर्जा के क्षेत्र में जलविद्युत् संसाधन महत्वपूर्ण हैं. सोलर सेक्टर पर भी फोकस किया जाए. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है. उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के लिये बहुत सी महत्वपूर्ण विकास योजनाएं स्वीकृत हुई हैं और इनपर तेजी से काम भी हुआ है. केंद्रीय योजनाओं के संबंध में केंद्रीय अधिकारियों से समन्वय को और बेहतर बनाया जाए. इनमें राज्य स्तर से कोई विलम्ब नहीं होनी चाहिए. 

Rampur By-Election: रामपुर में नवाब काजिम अली खान के प्रतिनिधि ने लिया पर्चा, क्या कांग्रेस बनाएगी उम्मीदवार?

दिए ये निर्देश
सीएम ने कहा देहरादून, पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जाए. पर्वतीय क्षेत्रों में मार्गों के सुधारीकरण के साथ ही पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार किये जाने की आवश्यकता है. नये पार्किंग स्थलों का विकास किया जाए. राज्य में सड़क मार्गों का सुधारीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाए. मायावती आश्रम, पाताल भुवनेश्वर, हिंगला देवी आदि पौराणिक स्थलों के सम्पर्क मार्गों का सुधार प्राथमिकता से किया जाए. अलकनंदा होटल के प्रबंधन को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार की जाए. 

कानून-व्यवस्था के लिये पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सीएम सचिवालय में फाइलों के निस्तारण के लिये समय सीमा निर्धारित की जाए और उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने जमरानी बांध, राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रदेश में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के लिये पेट्रोलिंग बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. 

Baghpat में YouTube से सीख कर तैयार किया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फिर पड़ोसी के घर किया धमाका, जानिए वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget