एक्सप्लोरर

देहरादून: IMA-FRI के कारण प्रेमनगर-बल्लूपुर मार्ग का डिमोशन, अब PWD करेगा देखरेख

Dehradun Hindi News: देहरादून में पांवटा साहिब-बल्लूपुर हाईवे (NH-07) का 5 किलोमीटर हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर राज्य मार्ग घोषित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी अब PWD को सौंप दी गई है.

राजधानी में पांवटा साहिब-बल्लूपुर हाईवे (NH-07) चौड़ीकरण परियोजना को लेकर एक अहम प्रशासनिक बदलाव सामने आया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रेमनगर से बल्लूपुर चौक तक के करीब 5 किलोमीटर लंबे हिस्से को नेशनल हाईवे की श्रेणी से बाहर (डिनोटिफाई) कर दिया है. तकनीकी तौर पर अब इस सड़क का 'डिमोशन' हो गया है और यह राष्ट्रीय राजमार्ग के बजाय 'राज्य मार्ग' (State Highway) के रूप में जानी जाएगी.

NHAI द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद, अब इस 5 किलोमीटर के पैच के रखरखाव और प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रांतीय खंड, देहरादून को सौंप दी गई है. PWD के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि सड़क हस्तांतरण की कागजी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी.

आखिर क्यों किया गया यह बदलाव?

इस हिस्से को हाईवे प्रोजेक्ट से हटाने की मुख्य वजह जमीन अधिग्रहण का पेच है. प्रेमनगर और बल्लूपुर के बीच भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) और वन अनुसंधान संस्थान (FRI) जैसे प्रतिष्ठित व अति-संवेदनशील संस्थान स्थित हैं. सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से इन संस्थानों की जमीन का अधिग्रहण करना एक बेहद जटिल प्रक्रिया थी. इसी कानूनी उलझन से बचने के लिए NHAI ने हाईवे चौड़ीकरण को प्रेमनगर तक ही सीमित रखने का व्यावहारिक निर्णय लिया.

प्रोजेक्ट का 95% काम पूरा, जल्द खुलेगा फ्लाईओवर

NHAI देहरादून के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि 44.8 किलोमीटर लंबे इस फोर-लेन प्रोजेक्ट का 95% काम पूरा हो चुका है. प्रेमनगर फ्लाईओवर का काम भी अंतिम चरण में है और अगले 4 दिनों के भीतर इसे यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा. फिलहाल सर्विस लेन के काम निपटाने के लिए फ्लाईओवर से वाहनों का ट्रायल रन किया जा रहा है. इसके अलावा, परियोजना के 31.5 किमी हिस्से पर ट्रैफिक पहले ही सुचारू हो चुका है.

जाम से भारी राहत: 2 घंटे का सफर मात्र 35 मिनट में

इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका 25 किलोमीटर लंबा 'ग्रीनफील्ड बायपास' है. इससे न केवल कुल दूरी में 7 किलोमीटर की कमी आई है, बल्कि पहले जिस सफर में करीब 2 घंटे का समय लगता था, वह अब सिर्फ 35 मिनट में पूरा होगा. इस बायपास के शुरू होने से भारी वाहनों को अब हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुधोवाला जैसे भारी जाम वाले भीड़भाड़ वाले इलाकों से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे स्थानीय जनता को भी रोजमर्रा के जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget