एक्सप्लोरर

Dehradun News: दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में CM धामी ने की शिरकत, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कही ये बात

CM Pushkar Singh Dhami: यूनिफॉर्म सिविल कोड क्राफ्ट के लिए गठित कमेटी के लिए 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर सीएम ने कहा कि एक मजबूत कानून बनने के लिए कमेटी को अतिरिक्त समय की जरूरत थी.

Dehradun News: विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून (Dehradun) में दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को लेकर कई सारी घोषणाएं भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई सारी योजनाओं पर काम कर रही है. दिव्यांगों की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है. सरकार ने उनकी सम्मान राशि में भी इजाफा किया है. सीएम ने इस दौरान दिव्यांग जनों के लिए चार बड़ी घोषणाएं भी की है.

दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंगों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 3,500 से बढ़ाकर 7,000 रु की गई. दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए सभी दिव्यांग जन पेंशन के पात्र किए गए. परीक्षाओं में उत्तीर्ण अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गयी. दिव्यांग व्यक्तियों के सेवायोजक अधिकारियों की राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार की गई.

सीएम धामी ने इस मौके पर ये कहा
यूनिफॉर्म सिविल कोड क्राफ्ट के लिए गठित कमेटी के लिए 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है और एक मजबूत कानून बनने के लिए कमेटी को अतिरिक्त समय की जरूरत थी. कमेटी प्रदेश के हर क्षेत्र, हर वर्ग. हर समाज के व्यक्ति तक पहुंचे. इसलिए 6 महीने का अतिरिक्त और समय दिया गया है और जल्द ही एक प्रभावी कानून सबके सामने होगा.

उत्तराखंड सरकार द्वारा धर्मांतरण को लेकर विधानसभा से पारित किए गए कानून पर मुख्यमंत्री का कहना है कि बड़े पैमाने पर प्रदेश में यह देखा जा रहा था कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को लालच और जवाब देकर धर्मांतरण किया जा रहा था. इस कानून के आने से ऐसी सभी गतिविधियों पर रोक लगेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें:-

Rampur Bypoll: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा? आजम खान को लेकर लोगों ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget