एक्सप्लोरर

Dehradun News: देहरादून के आदिल को सोर्स सिफारिश से नहीं बल्कि सांपों ने दिलाई नौकरी, जानें- क्या है मामला

Uttarakhand News: देहरादून के झाझरा में रहने वाले आदिल नाम के शख्स को नौकरी किसी सोर्स सिफारिश से नहीं बल्कि नागराज की कृपा से मिली है और अब वो वन विभाग के साथ काम करते हैं.

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक शख्स की सरकारी नौकरी सांप की वजह से लग गई है. देहरादून के झाझरा में रहने वाले आदिल नाम के इस शख्स को नौकरी किसी सोर्स सिफारिश से नहीं बल्कि नागराज की कृपा से लगी है. दरअसल, सालों से सांप पकड़ने का काम कर रहे आदिल के कुछ वीडियो स्थानीय लोगों ने उस वक्त बनाए, जब यह लोगों के घरों में जाकर सांप पकड़ रहे थे. बाद में वीडियो के माध्यम से लोग उन्हें पहचानने लगे, इसके बाद खुद आदिल ने अपने सांप पकड़ने के वीडियो बनाए और उसे यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू कर दिया.

सांप पकड़ने के काम से मिली पहचान
आदिल बताते हैं कि वह इस काम को लगभग 20 साल से भी पहले से कर रहे हैं. पहला सांप उन्होंने अपनी जिंदगी में उस वक्त पकड़ा जब वह कक्षा 5 में पढ़ा करते थे, उसके बाद उन्हें सांपों से इतना प्रेम हुआ कि उन्होंने सांप के बारे में पढ़ना शुरू कर दिया. वह सांपों की जानकारी के लिए उनकी प्रजातियों के बारे में पढ़ने के लिए किताबें खरीदते और धीरे-धीरे उनका यह शौक एक जुनून में तब्दील हो गया. बेहद मध्यम परिवार के रहने वाले आदिल सांप पकड़ने के साथ-साथ इधर-उधर छोटा-मोटा काम कर लिया करते थे. लेकिन आसपास के क्षेत्र में जैसे ही कोई सांप निकलने की सूचना मिलती तो लोग उन्हें फोन कर देते और आदिल भी सांप पकड़ने का काम बड़े मन से करते.

अधिकारियों को थी किसी रवि जैसे इंसान की तलाश 
धीरे-धीरे आदिल  की जानकारी शहर में सार्वजनिक होती रही. इसी दौरान वन विभाग में तैनात कॉन्स्टेबल रवि जो वन विभाग में खतरनाक जानवरों के रेस्क्यू के लिए जाने जाते थे, उनकी कैंसर से मौत हो गई. वन विभाग के पास रवि जैसा होनहार कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था लिहाजा वन विभाग भी ऐसे किसी इंसान की तलाश में जुटा हुआ था जो सांपों का रेस्क्यू आसानी से कर सके. वन विभाग को आदिल की कुछ वीडियो प्राप्त हुई लिहाजा वन विभाग ने आदिल की खोज शुरू कर दी. आदिल से मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पहले तो उन्हें ₹500 प्रति सांप रेस्क्यू करने की पेशकश की जिसमें आदिल राजी हो गए.

आदिल बताते हैं कि ₹500 के हिसाब से उन्होंने विभाग के लिए पहले कई सांप पकड़े लेकिन विभाग को उनका काम इतना पसंद आया कि विभाग ने उनको अपने यहां नौकरी देने का मन बना लिया. देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में हर रोज दर्जनों सांप निकलते हैं जंगलों से घिरा हुआ इलाका होने की वजह से वन विभाग के पास रोजाना ऐसी सैकड़ों कॉल आती लेकिन उस कॉल के निस्तारण के लिए विभाग किसको भेजें. इस बात को लेकर अधिकारी भी परेशान रहते थे, 1 दिन में अगर 10 जगह भी सांप निकल गए तो विभाग की जेब से मोटा पैसा खर्च हो रहा था. लिहाजा विभाग ने आदिल की फाइल को टेबल पर घुमाना शुरू किया और विभाग के अधिकारियों की पहल की वजह से आदिल को वन विभाग ने अब संविदा नौकरी पर रख लिया है.

उत्तराखंड वन विभाग के प्रमुख विनोद कुमार सिंघल बताते है कि बारिश के दिनों में खास कर विभाग को ऐसे व्यक्ति की तलाश रहती है. हमारी क्यूक रिस्पॉन्स टीम में अब आदिल काम कर रहे है और लगता है कि ये भी रवि जैसा बेहतर काम करेंगे. नौकरी लगने के बाद आदिल बताते हैं कि मुझे याद है कि मैंने पहला सांप पानी वाला पकड़ा था और मैं उस समय कक्षा 5 का छात्र था. इसके बाद मैंने कई सांप पकड़े और कई सांपों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ा. लोग अक्सर सांप को देखकर उन्हें मारने की कोशिश करते हैं. लेकिन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए. वह आसपास के इलाकों में घूमकर सांपों के प्रति लोगों को जागरूक भी करते हैं और आदिल बताते हैं कि लगभग 300 सांपों की प्रजातियां हैं. जिनमें से कुछ ही सांप ऐसे हैं जो इंसान के लिए खतरनाक होते हैं. सांप की वजह से ही उनकी नौकरी लगी है और वह वन विभाग में नौकरी पाने के बाद बेहद खुश हैं. 

हर साल जाती है सांप के काटने से कई लोगों की जान 
बता दें कि उत्तराखंड में हर साल जंगली जानवरों और इंसानों के बीच खूब संघर्ष की खबरें आती है. प्रदेश में गुलदार बाघ और सांप से सालाना कई मौत होती है. इस साल भी जुलाई तक राज्य में 18 लोगों की जान गयी है. ऐसे में आदिल आसपास के जिलों में सांप पकड़ कर कई लोगो और सांपो की भी जान बचा सकेंगे.

ये भी पढ़ें:-

Ayodhya: अयोध्या में अवैध कब्जे की लिस्ट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया फर्जी, कहा- बदनाम करने की है साजिश

UP Weather Update: यूपी के 48 जिलों में इस साल अब तक औसत से कम हुई बारिश, जानें- आज आपके जिले के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget