एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या में अवैध कब्जे की लिस्ट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया फर्जी, कहा- बदनाम करने की है साजिश

अयोध्या में बीते दिनों अयोध्या विकास प्राधिकरण 40 कॉलोनियों को अवैध घोषित किया था, जिसमें बीजेपी विधायक का नाम था. अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने इस लिस्ट को फर्जी बताया है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में सरयू (Sarayu) के करीब वाले क्षेत्रो मांझा जमथरा से लेकर गोलाघाट तक जिन लोगों ने डूब क्षेत्र में निर्माण किए हैं, विकास प्राधिकरण उन सभी को ध्वस्त कर रहा है. अयोध्या विकास प्राधिकरण (Ayodhya Development Authority) ने इस क्षेत्र की 40 कॉलोनियों को अवैध घोषित किया है. प्राधिकरण के ओर से जारी 40 लोगों की लिस्ट में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या के बीजेपी (BJP) विधायक वेद प्रकाश गुप्ता (Ved Prakash Gupta) और मिल्कीपुर (Milkipur) विधानसभा के पूर्व बीजेपी विधायक गोरखनाथ बाबा के नाम भी शामिल हैं. इसपर अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) का बयान आया है. 

डिप्टी सीएम ने कहा, "अयोध्या विकास प्राधिकरण की जो सूची आई है वो पूरी तरह फर्जी है. मामले में जांच चल रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने की साजिश है." उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है. जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर वहां बन रहा है, तब से उनके मन में बहुत पीड़ा है. वे विद्वेष की भावना से काम कर रहे हैं."

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार को सीएम नहीं देखना चाहते आजम खान के बेटे! तेजस्वी यादव के लिए रखी ये बड़ी मांग

क्या बोले अखिलेश यादव?
इससे पहले अयोध्या के बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच बड़े गठजोड़ की बात कही थी. इसके लिए एसआईटी बनाकर जांच करने की मांग की थी. जबकि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सराकार पर निशाना साधा था. 

सपा प्रमुख ने मंगलवार को एक पेपर कटींग शेयर कर कहा, "हमने पहले भी कहा है फिर दोहरा रहे हैं. बीजेपी के भ्रष्टाचारी कम-से-कम अयोध्या को तो छोड़ दें." वहीं उन्होंने सात अगस्त को भी एक पेपर कटींग शेयर कर यही बात लिखी थी. 

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा है कि हम किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण और किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी बनने से रोकेंगे. यहां पर किसी भी प्रकार का मकान बनाना या निर्माण कराना परमिटेड नहीं है. यहां जितनी भी अवैध कालोनियां हैं, वर्तमान में 40 कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं. हम बारी-बारी से करके डिमोलिशन की कार्रवाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Flood: यूपी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, घाघरा और शारदा नदी, इन तीन जिलों में घुसा बाढ़ का पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget