एक्सप्लोरर

Tomato Price: इस जिले में रोज सोशल मीडिया पर जारी होगी टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट, डीएम का निर्देश

Tomato Price Hike: मुनाफाखोरी रोकने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए.

Tomato Price List: पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. खासकर टमाटर आम लोगों के दायरे से बाहर होता जा रहा है. टमाटर और अन्य सब्जियों के दामों में मुनाफाखोरी रोकने के लिए अब जिला प्रशासन रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा. जिलाधिकारी सोनिका ने इसके निर्देश दिए हैं. उन्होंने मंडी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक को नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और थोक व फुटकर की प्रत्येक दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए.

मनमाने दामों में बेची जा रही हैं सब्जियां 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. फुटकर में टमाटर और सब्जियों को मनमाने दामों में बेचा जा रहा है. दामों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टमाटर के दाम तय किए गए हैं. लेकिन, इसके बाद भी फुटकर विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं. ऐसे में मुनाफाखोरी रोकने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी सोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए.

जिला पूर्ति अधिकारी को भी दिया डीएम ने आदेश

डीएम ने कहा कि मंडियों में सब्जियों के दामों में एकरूपता रहे, इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी एवं मंडी निरीक्षक प्रत्येक खुदरा एवं फुटकर सब्जी की दुकानों, ठेली, रेहड़ी पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करें और रोजाना की दरों की सूची प्रेषित करें. उन्होंने कहा कि रोजाना सब्जी की लिस्ट जिला प्रशासन के सोशल मीडिया अकांउट पर भी प्रसारित की जाएगी. डीएम ने निर्देश दिए कि मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह आदि मौजूद रहे.

Chamoli Accident: चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले CM धामी, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget