एक्सप्लोरर

देहरादून के ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो और आरोपी पकड़े, अबतक नौ गिरफ्तार

Uttrakhand News: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाश आपसी रंजिश के चलते एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान एक निर्दोष व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आपसी रंजिश में हुई फायरिंग से ब्रिगेडियर की मौत.

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. आरोपियों के खिलाफ ताजा कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोभाल के अनुसार, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मामले से जुड़े दो आरोपी गुनियाल गांव क्षेत्र में छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की. 

इस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. घायल आरोपी की पहचान मोहम्मद कवीश के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर के खालापार का निवासी है. वहीं, दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान शान्तनु त्यागी के रूप में हुई है, जो सहारनपुर के बेहट क्षेत्र का निवासी है. घायल कवीश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब दो और गिरफ्तारी के बाद कुल संख्या नौ हो गई है. पुलिस लगातार अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. गौरतलब है कि 30 मार्च 2026 (सोमवार) को यह घटना उस समय हुई जब 75 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने साढ़ू और एक अन्य साथी के साथ सुबह की सैर पर निकले थे. वो अपने घर तुलाज ग्रीन सोसाइटी से मसूरी रोड की ओर जा रहे थे.

कैसे हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत?

रिटायर्ड ब्रिगेडियर कुमार अभी अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि अचानक दो तेज रफ्तार कारें वहां से गुजरीं. इन दोनों कारों में सवार युवक आपस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक गोली ब्रिगेडियर जोशी के सीने में आकर लगी. गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और लोगों में दहशत का माहौल बन गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाश आपसी रंजिश के चलते एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान एक निर्दोष व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई की और लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फायरिंग के पीछे असल वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget