एक्सप्लोरर

Bilawal Bhutto on PM Modi: 'यह मानसिक दिवालियापन का लक्षण है', CM धामी ने पाक के विदेश मंत्री के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है जिसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा कि बिलावल भुट्टो, जुल्फिकार अली भुट्टो, बेनज़ीर भुट्टो ये तमाम लोग वंशवादी सोच के पोषक रहे हैं और पीएम मोदी इन तमाम चीज़ों के खिलाफ़ रहे हैं. सीएम धामी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पीएम मोदी की तरह पाकिस्तान से भी वंशवाद के खात्मे पर ध्यान दिया जाता तो पाकिस्तान इस तरह से खोखला और बर्बाद नहीं होता.

सीएम धामी ने कहा कि बिलावल का बयान बेहद शर्मनाक, अशोभनीय और निंदनीय है. आतंकवाद के जनक पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा दिया निकृष्ट बयान उनके मानसिक दिवालियापन के लक्षण को दर्शाता है. सीएम धामी दरअसल देहरादून के परेड ग्राउंड में बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिलावल भुट्टो को लेकर यह बात कही. इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश से यूपीसीएल , बीएचईएल , उत्तराखंड पुलिस, उत्तराखंड शिक्षा विभाग जैसे विभिन्न सरकारी कार्यालयों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं. यह अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से लेकर 19 तारीख तक चलेगी. इस दौरान सीएम धामी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और साथ ही कहा कि इस प्रकार की अंतरविभागीय प्रतियोगिताओं से सभी विभागों में आपसी तालमेल बनेगा जिस से प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा.

बिलावल के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भी कहा है और साथ साथ ही साथ ये भी कहा है कि बिलावल का ये बयान ना सिर्फ पीएम मोदी का अपमान है बल्कि देश की 135 करोड़ जनता का अपमान है. मीडिया से बातचीत में सीएम धामी कहा कि वो बिलावल भुट्टो जैसे लोगों का नाम भी अपनी ज़बान पर नहीं लाना चाहते. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद बीजेपी देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है और बिलावल का पुतला दहन किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें -

LAC Clash: सेना को लेकर राहुल गांधी के बयान पर सीएम योगी का जबदरस्त पलटवार, कहा- 'जवानों से माफी मांगें'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget