एक्सप्लोरर

Deepotsav: अयोध्या में इस बार बेहद खास होगा दीपोत्सव महोत्सव, पीएम नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शामिल 

Ayodhya Deepotsav festival: अयोध्या (Ayodhya) के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि दीपोत्सव (Deepotsav) महोत्सव इस बार इसलिए और खास होगा क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसमें शामिल हो सकते हैं.

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) का दीपोत्सव (Deepotsav) एक ऐसे पर्व में परिवर्तित होता जा रहा है जिसको देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक लालायित रहेंगे. इस बार भी अयोध्या दीपोत्सव को लेकर अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी और 7 लाख 50 हजार दीप जलाए जाएंगे. अयोध्या से यही एक अच्छी खबर नहीं है बल्कि अयोध्या में इस बार दीपोत्सव महोत्सव पूरे एक सप्ताह का होगा. यही नहीं इस बार दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी मौजूद रह सकते हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इस बार अयोध्या में दीपोत्सव का सेट मशहूर फिल्म बाहुबली, कुछ कुछ होता है, लगान जैसी फिल्म का सेट बनाने वाले आर्किटेक्ट तैयार करेंगे.  

एक सप्ताह तक चलेगा दीपोत्सव
अयोध्या में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव की शुरुआत की थी. इसके बाद दीप प्रज्वलित होने को लेकर अयोध्या लगातार अपना रिकॉर्ड तोड़ती रही और नए रिकॉर्ड बनाती रही है. इस बार साढ़े सात लाख से अधिक दीपक जलाने का लक्ष्य है. यही नहीं इस बार दीपोत्सव ऐसे महोत्सव के रूप में होगा जो 3 दिन का नहीं बल्कि पूरे एक सप्ताह तक चलेगा. इस बार दीपोत्सव कितना भव्य होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस बार यूपी का संस्कृति और टूरिज्म विभाग मशहूर फिल्म बाहुबली, कुछ कुछ होता है, लगान जैसी फिल्मों का सेट बनाने वाले आर्किटेक्ट से संपर्क कर रहे हैं. जिससे दीपोत्सव के सेट को भव्य और आकर्षक तरीके से बनाया जा सके. 

नए रूप में होगा दीपोत्सव महोत्सव
अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह का कहना है कि इस बार दीपोत्सव के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से एक टेंडर निकाला गया है, इसमें इनोवेशन के आधार पर लोगों से मॉडल लिया गया है. पूरे प्रोग्राम की रूपरेखा बनाने के लिए कहा गया है और इस कंपटीशन में लोग अप्लाई कर रहे हैं. दीपोत्सव महोत्सव को इस बार नए रूप में, नए कलेवर में प्रस्तुत करने के लिए बॉलीवुड के बड़े नामों से भी चर्चा की जा रही है. इस बार हो सकता है कि जो बाहुबली फिल्म का सेट बनाते हैं, जो फिल्म कुछ कुछ होता है और लगान जैसी फिल्म का सेट बनाने वाले लोग हैं उनके माध्यम से इस बार अयोध्या में दीपोत्सव को नया नया रंग दिया जाए. इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

एक सप्ताह मनाया जाएगा दीपोत्सव
नगर आयुक्त ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड बनाने का कार्य तो जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय द्वारा किया ही जा रहा है. मैं लुक एंड फील की बात कर रहा हूं, डिजाइनिंग की बात कर रहा हूं. इसमें रामलीला का एक प्रसंग भी आना है, इन चीजों को वैश्विक स्तर पर ले जाने का प्रयास होगा. आज के समय जो हमारी उपलब्ध टेक्नोलॉजी है, उपलब्ध मेथड है जिसके माध्यम से हम फिल्मांकन करते हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए उसी स्तर की रामलीला भी कराई जाएगी ताकि ग्लोबल टूरिज्म है उसको अट्रैक्ट किया जा सके. शासन से अभी कोई निर्देश नहीं आया है लेकिन हम लोगों को आभास है कि इस बार एक सप्ताह का दीपोत्सव मनाया जाएगा. 

खास होगा दीपोत्सव महोत्सव
अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या के लिए दीपोत्सव महोत्सव इस बार इसलिए और खास होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसमें शामिल होने की बात कही जा रही है. हालांकि, अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बारे में कोई सूचना नहीं आई है. लेकिन, योगी आदित्यनाथ के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम दीपोत्सव होने और इसको भव्य बनाने को लेकर बनाए जा रहे प्लान से बहुत कुछ साफ होता है. यही नहीं अयोध्या के शीर्ष संत-महंतों का जिस तरह दावा है कि दीपोत्सव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे उसे भी नकारा नहीं जा सकता है. साफ है दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने को लेकर कई बड़े संकेत दिखाई दे रहे हैं. लेकिन, अभी ये केवल संभावनाएं हैं जिनपर अयोध्या के साधु-सतों को पूरा विश्वास है और तैयारियां भी कुछ इसी ओर इशारा करती दिख रही हैं.

साधु-संतों में है अपार खुशी 
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि अयोध्या के साधु-संतों में अपार खुशी है. सोशल मीडिया के माध्यम से, मोबाइल के माध्यम से, दूरसंचार के माध्यम से जानकारी हो रही है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी अयोध्या के भव्य दिव्य दीप उत्सव में शामिल हो रहे हैं, ये स्वागत योग्य है. अयोध्या पर कोई ध्यान नहीं देता था. उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के द्वारा रिकॉर्ड दीप उत्सव बनाए जा रहे हैं. इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनना है. 7.50 लाख के ऊपर दीप जलाए जाने हैं. अयोध्या की एक अलग पहचान है जो सनातन संस्कृति है. रामायण कालीन अयोध्या में दीप उत्सव के दौरान अगर मोदी जी शामिल होते हैं तो अयोध्या के साधु-संतों में अपार खुशी होगी. अयोध्या भगवान राम की जन्म धरती है जहां से सनातन धर्म संस्कृत का उदय हुआ, जहां से दीपावली की शुरुआत हुई. उसमें प्रधानमंत्री शामिल होकर अलग संदेश देश और दुनिया को देंगे. 

अयोध्यावासी और संत हर्षित हैं
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अभी तक जितना भी दीप उत्सव मनाया गया है वो अद्वितीय रहा है. इस वर्ष स्वयं प्रधानमंत्री जी आएंगे इससे अच्छा और क्या हो सकता है, बहुत ही अद्भुत होगा. दीपोत्सव के इस दृश्य को लेकर अयोध्यावासी और संत इस बार बहुत ही हर्षित हैं. दीप उत्सव बहुत ही भव्य और दिव्य बनेगा और सभी लोग इसका स्वागत करेंगे. अंधकार जो है वो समाप्त हो जाएगा पूरी अयोध्या प्रकाशित होगी और इसकी किरण अन्य जगहों पर जाकर उसे भी प्रकाशित करेगी. 

रामराज की दिवाली होगी
तपस्वी छावनी अयोध्या के संत परमहंस ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से 5 अगस्त को भूमि पूजन हुआ था. उसी समय से अयोध्या के धर्माचार्यों, साधु-संतों की हार्दिक इच्छा थी कि दीप महोत्सव में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पधारें. इस बार की दीपावली रामराज की दिवाली होगी. इस बार माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दीपोत्सव मनेगा और उसके प्रकाश से पूरा देश जगमगा जाएगा.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: सपा नेता ने 400 सीटें जीतने का किया दावा, असदुद्दीन औवैसी को लेकर दिया ये बयान 

Scrub Viral Cases Noida: सीजनल बीमारियों के बीच Scrub Viral की दस्तक, डॉक्टरों ने जताई चिंता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget