एक्सप्लोरर

Gorakhpur University: गोरखपुर विश्वविद्यालय के VC और ABVP के बीच नहीं थम रहा विवाद, अब लगा ये आरोप

Gorakhpur University News: एबीवीपी की ओर से कहा गया है कि कुलपति पर एक प्रोफेसर ने ही शोध‌ के नाम पर करोड़ों रुपये की धनराशि सीड मनी के रूप जारी होने और उसके कोई हिसाब नहीं होने का आरोप लगाया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर विश्वविद्यालय (Gorakhpur Univeristy) के कुलपति प्रो. राजेश सिंह (Rajesh Singh) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. संगठन की ओर से जारी बयान में कुलपति को घेरते हुए कहा गया है कि प्रो. राजेश सिंह की ओर से लगातार की जा रही वित्तीय अनियमितताएं और अकादमिक कुप्रबंधन का सीधा दुष्प्रभाव छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है, जिससे तंग आकर वहां के छात्र, विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में उतर आए.

एबीवीपी की ओर से कहा गया है कि तथ्यों के आधार पर जबसे प्रो. राजेश सिंह की अक्षमता और भ्रष्टाचार उजागर होना शुरू हुआ है, वह मीडिया पर अवैध हस्तक्षेप कर मीडियाकर्मियों को डराना चाहते हैं. गोरखपुर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के ही प्रोफेसर की ओर से शोध‌ के नाम पर करोड़ों रुपये की धनराशि सीड मनी के रूप जारी होने और उसके कोई हिसाब नहीं होने का आरोप विश्वविद्यालय कुलपति पर लगाया गया है. इस संदर्भ उचित जांच करके सत्य सामने आना चाहिए और आरोप सत्य साबित होने पर कुलपति पर कार्रवाई हो.

'छात्रों के खिलाफ दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर'

गोरखपुर विश्वविद्यालय की वर्तमान बदहाल स्थिति में प्रोफेसर राजेश सिंह की ओर से अपने भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के विरोध में उठने वाली छात्रों की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है. साथ ही विरोध कर रहे छात्रों का दमन किया जा रहा है. बयान में बताया गया है कि प्रो. राजेश सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान नियुक्ति से पूर्व पूर्णिया विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति (मार्च 2018 से अगस्त 2020) तक रहे, जिस कार्यकाल के दौरान उनके ऊपर विश्वविद्यालय निधि के गबन के और अलग-अलग प्रकार के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे, जिसकी जांच लोकायुक्त बिहार की तरफ से की गई.

कुलपति की तरफ से अभी नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया

एबीवीपी की तरफ से कहा गया है कि जांच में लोकायुक्त बिहार ने पाया कि प्रोफेसर राजेश सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति रहते हुए अपनी वित्तीय शक्तियों का दुरुपयोग करके वित्तीय अनियमितताएं की. इस संदर्भ में लोकायुक्त ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के ऑडिट की अनुशंसा राज्यपाल से की. जांच पूरी होने तक प्रो. राजेश सिंह आरोप-मुक्त होने का दावा नहीं कर सकते हैं. गोरखपुर विश्वविद्यालय में भी उनपर अलग-अलग तरह के आरोप लग रहे हैं, जिनका उनके पास कोई जवाब नहीं है. इन आरोपों पर कुलपति का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी सरकार ने गांव-गांव में उतारी ऑरेंज फोर्स, अब आपकी इस समस्या का जल्द होगा समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Shamli News: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
शामली: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget