एक्सप्लोरर

यतीमखाना प्रकरण में आजम खान की जमानत पर फैसला सुरक्षित, अन्य मामलों में सोमवार को होगी सुनवाई

जेल में बंद सपा सांसद आजमा खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. यतीमखाना प्रकरण से संबंधित मामलों में गुरुवार को रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. जमानत मामले में भी सुनवाई की गई है लेकिन कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया.

रामपुर। सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हांलाकि, आजम खान और उनका परिवार 26 फरवरी के बाद से लगातार जेल में ही है. इस बीच उनके ऊपर चल रहे कई सारे मामलों में उनकी जमानत को लेकर भी सुनवाई की जा चुकी है. कुछ मामलों में उन्हें राहत मिल चुकी है वहीं, कुछ ऐसे संगीन मामले हैं जिनमें उनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है.

ऐसे ही कुछ मामलों में गुरुवार को रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई की गई. यह मामले यतीमखाना प्रकरण से संबंधित हैं. जिनमें, आजम खान और उनके सहयोगी वीरेंद्र गोयल पर संगीन आरोप लगे हैं. जमानत मामले में भी सुनवाई की गई है लेकिन कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया. फैसले को रिजर्व रखते हुए अन्य मामलों में सुनवाई के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है. अब देखना यह होगा की आजम खान को यतीमखाना प्रकरण में राहत मिल पाएगी या उनकी मुश्किलें ज्यों की त्यों बनी रहेंगी.

इस संबंध में वादी पक्ष के अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया आजम खान से संबंधित मुकदमा क्राइम नंबर 538 में आज अरगुमेंट हो गए हैं. कोर्ट ने दोनों तरफ से ऑर्डर रिजर्व कर लिया है. तीन चार मामलों में बेल लगी थी लेकिन लंबी सुनवाई होने की वजह से एक ही मामले में सुनवाई हो पाई. यतीमखाना से संबंधित मामला है. क्राइम नंबर 538 इसमें सेक्शन 395 और 389 हैं जो कि काफी सीरियस एलिगेशन हैं.

गुरुवार को आजम खान और वीरेंद्र गोयल की बेल लगी थी. एलिगेशन के अनुसार यतीमखाना में लोगों को बेदखल किया गया था, उनका सामान छीन लिया गया था, लूट लिया गया था और उनके घर ध्वस्त कर दिए गए थे. यह सारे एलिगेशन हैं. बहस हो गई है. कोर्ट ऑर्डर देगी जमानत मंजूर करेंगे या खारिज करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget