एक्सप्लोरर

बाइक सवार युवकों के लिए काल बन गए सड़क के गड्ढे, सड़क हादसे में हुई मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बरसात की वजह से बने गड्ढों से बचने के लिए बाइक चला रहे आशीष ने बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक ट्रक के अगले हिस्से में नीचे फंस गई।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। सड़क पर गड्ढे होने की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो युवकों की मौत हो गई। हादसा थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार दो युवकों ने सड़क पर गड्ढे से बचने के लिए बाइक की रफ्तार कम कर दी। बाइक की रफ्तार कम होते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में देवेंद्र सिंह (16) पुत्र वेद प्रकाश व आशीष गौतम (20) पुत्र लाल सिंह निवासी टप्पल के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुए जब दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बरसात की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं और यही गड्ढे यूवकों की मौत का कारण बने।

दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बरसात की वजह से बने गड्ढों से बचने के लिए बाइक चला रहे आशीष ने बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक ट्रक के अगले हिस्से में नीचे फंस गई। इससे आशीष व देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक सवार युवकों के लिए काल बन गए सड़क के गड्ढे, सड़क हादसे में हुई मौत

हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक में फंसे युवकों के शवों को निकाला और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget