एक्सप्लोरर

गोरखपुर: नहर किनारे बोरे में मिली युवती की लाश, पुलिस शिनाख्‍त में जुटी

गोरखपुर में बोरे में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. युवती की उम्र तकरीबन 18 से बीस वर्ष की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है.

गोरखपुर: नहर किनारे बोरे में भरकर फेंकी हुई युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने लाश को देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. बोरे से एक हाथ बाहर दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों ने पहचाना कि ये लाश किसी युवती की है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें 18 से 20 साल के उम्र की युवती की लाश मिली. आशंका जताई जा रही है कि अन्‍यत्र कहीं हत्‍या करने के बाद लाश को लाकर वहां पर फेंक दिया गया है. पुलिस लाश की शिनाख्‍त में जुटी है.

18 से 20 साल की युवती की लाश

गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के बारानगर कैनाल लहमतिया नहर पुलिया के पास बोरे में भरकर फेंकी हुई लाश मिली है. लाश 18 से 20 साल की युवती की है. शव की शिनाख्त नही हो पाई. वहीं फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड को भी घटना स्थल पर बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.

कुत्तों के झुंड से लाश का पता चला

गोरखपुर जिले के लहमतिया गांव के पास नहर तटबंध पर टहलने निकले. लोगों ने लहमतिया नहर पुलिया के पास नहर में फेंके हुए बोरे को कुत्ते के झुंड को नोंचते हुए देखा. लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो चोकर वाले बोरे से उठती दुर्गंध किसी शव की तरफ इशारा कर रही थी. कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी श्यामदेव बिंद और थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में मुकामी पुलिस ने बोरे को खोलकर 18 से 20 साल की युवती का शव निकला.

युवती के गले में चेन

जब शव बोरी से बाहर निकला, तो लोग भौंचक रहे गए. युवती के शरीर पर लाल रंग की समीज ओर काले रंग की सलवार के साथ गले में चेन मिली. उसके गले पर चोट के निशान मिले. डॉग स्क्वायड की टीम भी घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास करने लगी. घंटो बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. पुलिस के अनुसार शव 24 घंटे पुराना लग रहा है. जिसकी हत्या करने के बाद यहां फेंक दिया गया.

एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्‍तव ने बताया कि गोला थानाक्षेत्र के नहर के पास 18 से 20 साल की युवती का शव बरामद हुआ है. प्रथम दृष्‍टया ऐसा लग रहा है कि शव 24 घंटे पुराना है. उन्‍होंने बताया कि युवती की कहीं और हत्‍या करने के बाद शव वहां पर फेंका गया है. शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है. पोस्‍टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके साथ कोई अनहोनी या रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है या नहीं. पुलिस उसकी शिनाख्‍त के प्रयास में जुटी है.

ये भी पढ़ें.

साइबर हमलों से परेशान ताज नगरी, सोशल मीडिया के जरिये किया जा रहा है फर्जीवाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget