एक्सप्लोरर

Unnao News: प्रेमिका के घर फांसी के फंदे से लटकता मिला प्रेमी, युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप

UP News: उन्नाव में प्रेमिका के घर प्रेमी का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. वहीं मृतक के पिता ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है.

Unnao Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्रेमिका के घर पर मिले प्रेमी के शव ने इलाके में सनसनी फैली दी है. युवक का शव प्रेमिका के घर पर फांसी के फंदे लटकते मिला. घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जहां एक ओर घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई है. वहीं मृतक प्रेमी के घर पर कोहराम मचा हुआ है. मिल रही जानकारी के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका पड़ोसी बताए जा रहे हैं. 

मृतक के पिता ने प्रमिका के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. इसके अलावा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस प्रेमिका पक्ष के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

छेड़छाड़ के आरोप में जेल भी जा चुका था युवक

दरअसल हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बक्शीखेड़ा गांव के रहने वाले रामप्रसाद के बेटे दीपक का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती के परिजन लगातार इसका विरोध कर रहे थे. जिससे दोनों परिवारों में आए दिन विवाद भी होता रहा है. युवती के परिजनों की शिकायत पर दीपक छेड़छाड़ के आरोप में जेल भी जा चुका था. शुक्रवार की दोपहर युवती के घर दीपक का शव एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकते मिलने पर हड़कंप मच गया और मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई.

मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मामले में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा करने के साथ ही शव को पीएम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से गांव में प्रेमी की मौत पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मृतक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटकाने की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया है. मामले में सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः

Rajouri Encounter: कैप्टन शुभम गुप्ता के घर पहुंचे मंत्री ने दिया चेक तो बिलख पड़ीं शहीद की मां, कहा- 'प्रदर्शनी मत लगाओ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget