एक्सप्लोरर

उन्नावः कोरोना काल में दफन किए शवों को नोंचते दिखे कुत्ते, सीमा विवाद में उलझे प्रशासनिक अधिकारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा नदी के बक्सर घाट पर सैकड़ों लाशों को बालू में ही दफन कर दिया गया. बुधवार को जब शवों को कुत्तों के द्वारा नोंचे जाने की वीभत्स तस्वीरें सामने आए तो गुरुवार सुबह से ही उन्नाव और फतेहपुर के प्रशासनिक अफसर व पुलिस लाशों के मैनेजमेंट में जुट गए.

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां संक्रमण काल में गंगा धारा में दफन किए गए सैकड़ों शवों को कुत्ते कब्र में गढ्डा कर नोंच रहे हैं. जिला प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही को जब मीडिया ने दिखाया तबसे शासन में हड़कंप मच गया और उन्नाव के अफसरों से मामले की तत्काल रिपोर्ट सीएम के कार्यलय से तलब की गई.

सीमा विवाद में उलझे रहे प्रशासनिक अधिकारी

जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए नाकामी को छिपाने में जुट गए. डीएम उन्नाव ने एसडीएम बीघापुर से रिपोर्ट तलब की वहीं सुबह से ही एसडीएम के अलावा एसडीएम बिंदकी ने पुलिस बल के साथ बक्सर गंगा घाट पर डेरा जमा दिया. दोनों जिले के अधिकारी कई घंटो सीमा विवाद में उलझे रहे. एसडीएम बिंदकी ने बाकायदा नक्शे के साथ शव दफनाए जाने का चिन्हांकन किया है. 

एसडीएम बीघापुर ने दावा किया कि शव दफनाए जाने वाला स्थल फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में आता है. जिससे यह स्थान बिंदकी सीमा में आता है. वहीं डीएम उन्नाव रविंद्र कुमार ने घाट के किनारे शव दफनाने में पूरी तरीके से रोक लगा दी है. वहीं कोई व्यक्ति शव को नहीं दफना सके इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है.

गंगा के बीचोबीच शवों को दफना

दरअसल कोरोना काल में प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले के गंगा नदी के बक्सर घाट पर सैकड़ों लाशों को बालू में ही दफन कर दिया गया, गंगा के बीचोबीच में भी शवों को दफना दिया गया है, मगर जिला प्रशासन ने इसकी सुध तक नहीं ली. बुधवार को जब शवों को कुत्तों के द्वारा नोंचे जाने की वीभत्स तस्वीरें सामने आए तो गुरुवार सुबह से ही उन्नाव और फतेहपुर के प्रशासनिक अफसर व पुलिस लाशों के मैनेजमेंट में जुट गए.

पुलिस ने घाट पर बालू में दबे 175 शवों से कफन हटवा दिया, इसके साथ ही शवों पर बालू डलवाकर अपनी लापरवाही पर पर्दा डालने का काम किया है. जबकि अफसरों को इस बात की थोड़ी भी चिंता नहीं है कि शवों का ठीक से अंतिम संस्कार नहीं किया गया तो महामारी फैल सकती है. 

लकड़ी से जलाकर होगा अंतिम संस्कार

डीएम उन्नाव रविंद्र कुमार हरकत में आए और देर रात ही बीघापुर एसडीएम दयाशंकर पाठक व सीओ को मौके पर जांच कर रिपोर्ट तलब किया है. वहीं गुरुवार सुबह 7 बजे फतेहपुर जनपद की एसडीएम बिंदकी प्रियंका अपने राजस्व विभाग के अधिकारीयों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. दोपहर करीब 11 बजे तक दोनों जनपद के अधिकारी सीमा विवाद की लकीर पीटते रहे. एसडीएम बिंदकी ने नक्शे की मदद से शव दफनाए गए स्थान का चिन्हांकन किया. ऐसे में एक बड़ा सवाल उठाता है कि शवों का अंतिम संस्कार प्रक्रिया जरूरी थी, या सीमा विवाद, फिलहाल एसडीएम बिंदकी ने कुछ भी बताने से इंकार कर आगे बढ़ गई.

एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक ने बताया कि जांच में शव दफनाए गए पाया गया है. मगर कोई भी शव बाहर नहीं मिला और न किसी शव को कुत्तों ने नोंचा है. एसडीएम ने दो टूक घाट पर मिले मंजर को नकार दिया और सब ठीक होने का दावा करते नजर आए. एसडीएम ने कहा कि डीएम के निर्देश पर गंगा घाट पर शव दफनाए जाने पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है. अब शव का लकड़ी से जलाकर ही अंतिम संस्कार होगा.

 

इसे भी पढ़ेंः
आखिर सीएम केजरीवाल क्यों बोले- UP महाराष्ट्र से, महाराष्ट्र ओडिशा से, ओडिशा दिल्ली से लड़ रहा है?

 

टीकाकरण की नीति को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और शशि थरूर के बीच ट्विटर वार, जानें किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget