एक्सप्लोरर

UP NEWS: सीएम योगी के जन्‍मदिन पर अनूठा उपहार, डीडीयू के छात्रों ने ‘रामगढ़ताल’ पर दीयों से बनाई ‘महाराज’ की तस्वीर

Gorakhpur News: सीएम योगी के 50वें जन्मदिन पर डीडीयू फाइन आर्ट्स के छात्रों ने 50 वर्गमीटर में 7 हजार दीयों से उनका चित्र बना कर अनूठी मिसाल पेश की है.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 50वें जन्‍मदिन पर डीडीयू फाइन आर्ट स्‍टूडेंट्स ने उन्‍हें अनूठा उपहार दिया है. गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्र-छात्राओं ने मिलकर गोरखपुर के मिनी जुहू चौपाटी कहे जाने वाले रामगढ़ताल पर दीयों के माध्‍यम से ‘महाराज’ यानी मुख्‍यमं‍त्री योगी आदित्‍यनाथ की छवि (चित्र) को बनाकर मिसाल पेश की है. उनके 50वें जन्‍मदिन पर 50 वर्गमीटर में 7 हजार दीयों के माध्‍यम से इस ‘दीया कोलाज’ को तैयार किया है. इसे 21 कलाकारों ने 7 घंटे की मेहनत के बाद बनाया है. किसी भी संस्‍था द्वारा दीया के माध्‍यम से बनाया गया सीएम योगी आदित्‍यनाथ का ये पहला अनूठा दीया कोलाज है.

दो दिन तक इस अनूठे कोलाज को देखने का अवसर

गोरखपुर के ‘जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन’ और गोरखपुर उद्योग व्‍यापार एसोसिएशन कि ओर से इसे आयोजित किया गया. जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन के अध्‍यक्ष अमित सिंह पटेल ने बताया कि रामगढ़ताल के जेट्टी पर इस अनूठे दीया कोलाज को दो दिनों तक वहां जाने वाले  लोग देख सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि ये अपनी तरह का पहला ऐसा कोलाज है, जिसे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 50वें जन्‍मदिन पर उन्‍हें उपहार के रूप में देने का प्रयास किया गया है. अमित सिंह पटेल ने बताया कि इस अवसर पर संस्‍था द्वारा 50 पौधों का भी वितरण किया गया है. उन्‍होंने कहा कि ये कार्यक्रम 5 जून को उनके जन्‍मदिन पर होना था, लेकिन राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया. उन्‍होंने कहा कि इस रिकार्ड को संस्‍था की ओर से लिम्‍का और इंडिया बुक में दर्ज कराने के लिए भेजा जाएगा.

इसकी तैयारी में लगा 1 महीने का समय

दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्र शिवम ने बताया कि एक माह का समय इसकी रूपरेखा तैयार करने में लगा. उन्‍होंने तीन दिन में 7 हजार दीए एकत्र किए. इस कोलाज में योगी आदित्‍यनाथ के पीछे गोरखनाथ मंदिर की छवि और दूसरी ओर यूपी का नक्‍शा भी दिखाई दे रहा है. इसके पीछे उनका मकसद सीएम योगी आदित्‍यनाथ को अनोखा उपहार देना रहा है. वे लोग कला के विद्यार्थी हैं. इसी वजह से उन लोगों ने कला के माध्‍यम से ही उन्‍हें उपहार देने की सोच के साथ इस चित्र को तैयार किया है.

जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन की संरक्षिका ने दी संस्था को बधाई

 जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. रोली लाट ने कहा कि वह इसके लिए संस्‍था के अध्‍यक्ष अमित सिंह पटेल और उनकी टीम को बधाई देती हैं. उन्‍होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के प्रति जनता का प्‍यार झलकता है. यूपी और देश को सनातन धर्म की ज्‍योति से योगी आदित्‍यनाथ जगमगा रहे हैं. उनकी ओर से सूरज को थोड़ी से रोशनी दिखाने का प्रयास किया गया है, वे हम सभी के लिए सूर्य की रोशनी हैं. चिकित्‍सक डॉ. मनोज जायसवाल ने बताया कि जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन के प्रयास से गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के फाइन आर्ट के स्‍टूडेंट की ओर से ये दीया कोलाज बनाया गया है. उन्‍होंने कहा कि ये दीयों के माध्‍यम से बनाया गया पहला कोलाज है. यूनिवर्सिटी के स्‍टूडेंट्स की ओर से यह नए तरह का प्रयास है. नए छात्रों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी. 

यह भी पढ़ें:

UP में जुमे की नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा, इन जिलों में बढ़ाई गई सिक्योरिटी, 37 सेक्टर्स में बांटा गया पुराना Lucknow

Bulandshahr Robbery: स्टॉक मार्केट में नुकसान की भरपाई के लिए की 17 लाख की लूट, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget