एक्सप्लोरर

DBRAU में छात्रों का हंगामा, रिजल्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप, प्रभारी कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

UP News: डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने इस संबंध में प्रभारी कुल सचिव को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है.

Agra News: आगरा में डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU) के छात्रों ने रिजल्ट में आ रही खामियों को लेकर हंगामा किया. छात्रों के विरोध में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के छात्र नेता भी मौजूद रहे. इस दौरान छात्रों और छात्र नेताओं ने रिजल्ट की में आ रही खामियों को लेकर ज्ञापन दिया. विश्वविद्यालय में छात्रों परीक्षा नियंत्रक के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे लेकिन परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात नहीं हो सकी जिसके बाद प्रभारी कुलसचिव को अपना ज्ञापन दिया. विश्वविद्यालय में छात्रों ने काफी देर तक हंगामा किया. 

छात्रों की मांग है कि परीक्षा परिणाम में गलतियां हो रही है, छात्रों के परीक्षा परिणाम में अंको में गड़बड़ी हो रही है, जिन छात्रों ने री एग्जाम दिया है उनके वही अंक परिणाम में आ रहे है जो पहले थे. परीक्षा परिणाम के अंको में गड़बड़ी सामने आ रही है जिसके चलते छात्रों ने हंगामा किया. एनएसयूआई छात्र संगठन के छात्र नेताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया और विरोध में शामिल हुए. 

रिजल्ट में सुधार नहीं होने का लगाया आरोप
छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में कोई सुधार नहीं किया है जिससे छात्र परेशान है, ए प्लस ग्रेड के छात्रों को फेल दर्शाया गया है, परीक्षा परिणाम ने दर्शाया जा रहा है कि सभी विषय में पास है एक विषय में फेल हुआ है. हंगामा कर रहे छात्र पहले परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय पर पहुंचे पर उनसे मुलाकात नही हो पाई जिसके बाद प्रभारी कुल सचिव को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया. दरअसल छात्र अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे. छात्र एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने छात्रों के साथ मिलकर प्रभारी कुलसचिव को ज्ञापन दिया.

छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांगी की है. छात्रों का कहना है हमारे रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आ रही है, जो अंक पहले परिणाम थे तो री एग्जाम देने के बाद भी वही है, छात्रों को फेल दर्शाया गया है. छात्र अपनी परेशानियों को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिलने आए थे लेकिन उनसे मुलाकात नही हो पाई जिसके बाद प्रभारी कुलसचिव को ज्ञापन दिया है. छात्राों ने इस मामले की शीघ्र समाधान करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश के बंद हुआ गौरीकुंड हाईवे छोटी गाड़ियों के लिए खुला, 2500 लोगों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget