एक्सप्लोरर

यूपी के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की होगी जांच, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

UP Madarsa News: उत्तर प्रदेश के मदरसे एक बार फिर कथित अवैध फंडिंग की जांच को लेकर सुर्खियों में हैं. इसको लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. जाने क्या कहा?

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से मदरसे अलग-अलग वजह से चर्चा में रहे हैं. कभी मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त का सर्वे, कभी शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. अब फंडिंग को लेकर एक बार फिर मदरसे चर्चा में हैं. गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के फंडिंग की जांच अब एटीएस करने जा रही है. 

प्रदेश में गैर मान्यता सभी मदरसों के अवैध फंडिंग की जांच अब एटीएस करेगी. इसको लेकर अल्पसंखयक कल्याण विभगा के निदेशक ने अपने विभाग के सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. जिसमें कहा गया है कि एटीएस की स्थानीय इकाई इन मदरसों की जांच करेगी. यूपी में करीब 4000 हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसे हैं.

सीमा से सटे मदरसे रडार पर
इसमे विशेष तौर पर नेपाल सीमा से सटे कुछ जिले जैसे बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, संतकबीरनगर, महराजगंज, लखीमपुर, पीलीभीत जिलों के मदरसे खास तौर पर रडार पर हैं. दावा किया जा रहा है कि पिछले दो दशकों में इन जिलों में मदरसों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. 

इसके अलावा यहां पर बड़े स्तर पर विदेशों से अवैध फंडिंग के इनपुट्स मिले हैं. जिसके आधार पर अल्पसंखयक कल्याण विभाग ने अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से गोपनीय और औचक जांच कराई है, जिसमें कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं जिसके बाद अब फंडिंग की जांच एटीएस करेगी.

दानिश आजाद अंसारी ने क्या कहा?
इस जांच को लेकर यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि यह जांच जैसा कोई विषय नहीं है. गृह विभाग की तरफ से एक निर्देश आया था उसी के क्रम में ये काम हो रहा है. उन्होंने कहा, "गैर मान्यता प्राप्त मदरसे जो हमारे मदरसा बोर्ड से रिलेटेड नहीं है उनके यहां टीचर्स की क्या स्थिति है? इंफ्रास्ट्रक्चर की क्या स्थिति है? इन्हीं बिंदुओं पर यह जांच होगी.

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि एक शिकायत कुछ दिनों पहले गैर मान्यता प्राप्त मदरसे को लेकर मिली थी, जिसमें बताया गया था कि वहां की बिल्डिंग कमजोर है ऐसे में वहां कोई दुर्घटना ना हो जाए. इसी क्रम में कुछ मदरसे को चिन्हित किया गया है और उनके सत्यापन का काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि होम डिपार्टमेंट वेरिफिकेशन कर रहा है और जो भी जानकारी होगी वह बताई जाएगी.

'जांच में मिल रहा सहयोग'
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "फंडिंग को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है." उन्होंने कहा, "वेरिफिकेशन एक रेगुलर प्रक्रिया है और अच्छी व्यवस्थाएं ग्राउंड लेवल पर पहुंचे इसके लिए हम काम कर रहे हैं."

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "मदरसे में सभी जांच में सहयोग करते हैं कहीं कोई दिक्कत नहीं है." सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूद मदरसों की जांच के सवाल पर कहा कि एजेंसी को इनपुट आते रहते हैं. रेगुलर प्रक्रिया के तहत ऐसे वेरिफिकेशन होते हैं.

ये भी पढ़ें: UP BJP Candidate List: सीसामऊ से बीजेपी ने किया प्रत्याशी का ऐलान, इरफान सोलंकी की पत्नी के खिलाफ इस चेहरे को उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget