एक्सप्लोरर

UP BJP Candidate List: सीसामऊ से बीजेपी ने किया प्रत्याशी का ऐलान, इरफान सोलंकी की पत्नी के खिलाफ इस चेहरे को उतारा

UP BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई ने सीसामऊ सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के साथ स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी ने अपने सिर्फ 1 सहयोगी को लड़ने का मौका दिया.

UP BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए गुरुवार को कानपुर की सीसामऊ  सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने यहां सुरेश अवस्थी को मौका दिया है. सुरेश अवस्थी का मुकाबला सपा नेता इरफान सोलंकी की पत्नी नसीमा सोलंकी से होगा. सुरेश अवस्थी  बीजेपी के टिकट पर सीसामऊ सीट से 2017 में चुनाव लड़ चुके हैं. सुरेश अवस्थी उस चुनाव में 5500 वोटों से हारे थे.

इससे पहले गुरुवार सुबह ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे.  भाजपा ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है. आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव होना है.

UP ByPolls 2024: गाजियाबाद और खैर सीट पर भी सपा ने उतारे उम्मीदवार, जानें- किसे मिला टिकट

भाजपा ने इसमें से 7 सीटों पर आज अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे. पार्टी ने एक सीट मीरापुर अपने सहयोगी दल रालोद को लड़ने के लिए दी है. भाजपा की सहयोगी दल निषाद पार्टी भी अपने लिए सीट मांग रही थी, लेकिन कई दौर और कई स्तरों पर हुई बातचीत के बाद भाजपा ने आखिरकार अपना ही उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया. निषाद पार्टी की सीट मझवां से भाजपा ने सुचिस्मिता मौर्या को मैदान में उतारा है.

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लगे झटके के कारण राज्य में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं. इन सीटों पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, तो वहीं ये उपचुनाव अखिलेश यादव की पार्टी और उनके परिवार, दोनों के लिए भी प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget