एक्सप्लोरर

UP Crime: मुरादाबाद की ABM अस्पताल में नर्स से रेप, पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

UP News: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में संचालित एबीएम अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Moradabad Rape: मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ छेड़छाड़ और रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने चैंबर में बुलाकर उससे छेड़ छाड़ की, तब वह किसी तरह डॉक्टर से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग गई. रात को डॉक्टर ने उसको दूसरी नर्स और वार्ड बॉय से दूध गर्म करने के बहाने से बैड रूम में बुलाया जहाँ स्टाफ ने नर्स को धक्का देकर बैड रूम में बंद कर दिया. डॉक्टर ने नर्स के साथ बलात्कार किया.पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने पहुँच कर मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर, एक वार्ड बॉय और एक नर्स को गिरफ्तार कर अस्पताल को सील कर दिया है . घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके की है.
  
पुलिस हिरासत में खड़े इस डॉक्टर का नाम है शाहनवाज़ और यह मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में ए. बी. एम. नाम से अस्पताल को संचालित करता है. इसके बराबर में खड़ी महिला का नाम मेहनाज़ है जो अस्पताल की नर्स है और पास खड़े तीसरे युवक का नाम जुनैद है जो अस्पताल में वार्ड बॉय है. डॉ शाहनवाज़ पर अस्पताल के इन दोनों स्टाफ के साथ मिलकर अस्पताल की एक दलित नर्स का बलात्कार करने का आरोप है. पीड़िता नर्स के मुताबिक वह दलित है और डॉ शाहनवाज़ के अस्पताल में पिछले दस महीनो से नर्स का काम कर रही थी.

पुलिस ने अस्पताल को किया सीज
पीड़िता ने बताया कि शनिवार को पहले तो डॉ शाहनवाज़ ने अपने चैम्बर में उसके साथ गलत बातें की और जब वह वहाँ से भाग निकली तो रात को एक बजे उसे डॉक्टर शाहनवाज़ ने वार्ड बॉय जुनैद और नर्स मेहनाज़ की मदद से दूध गर्म के बहाने अपने बेड रूम में बुलाया जहाँ मेहनाज़ और जुनैद ने ज़बरदस्ती धक्का देकर नर्स को डॉक्टर शाहनवाज़ के बेड रूम में बंद कर दिया. डॉक्टर शाहनवाज़ ने रात भर उसके साथ बलात्कार किया.

अगली सुबह जब दूसरी सीनियर नर्स अस्पताल ड्यूटी पर आई तो पीड़िता ने उसे घटना के बारे में बताया तो उसने पीड़िता को घर भेज दिया. पीड़िता ने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया जिस पर उसके पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और थाने में मुकदमा दर्ज कराया. सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण संदीप सिंह मीणा और एसडीएम ठाकुरद्वारा मणी अरोड़ा और सीएमओ मुरादाबाद ने मौके पर पहुँच कर जाँच की और अस्पताल को सील कर दिया. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर शाहनवाज़ और वार्ड बॉय जुनैद और एक नर्स मेहनाज़ को गिरफ्तार कर लिया है. 

मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण संदीप सिंह मीणा के मुताबिक पुलिस ने शिकायत मिलने पर बलात्कार और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित नर्स का मेडिकल परीक्षण कराया गया है विवेचना में जो भी साक्ष्य प्राप्त होंगे उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Agra: आगरा में युवती से बाइक सवारों ने की छेड़छाड़, Video वायरल होने पर बड़ा एक्शन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget