एक्सप्लोरर

बलिया: नमकीन को लेकर झगड़ा, दलित व्यवसायी की पीट पीट कर हत्या

बलिया में एक मामूली विवाद को लेकर एक दलित की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अमित सिंह नाम के शख्स ने नमकीन का पैसा मांगे जाने के बाद दलित दुकानदार की धारदार हथियार से सर पर वार कर दिया।

बलिया, एजेंसी। नमकीन का पैसा मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक दलित व्यावसायी की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना सहतवार थाना क्षेत्र की नैना ग्रामसभा में रविवार को घटी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गांव में शोभनाथ पासवान (30) की डीह बाबा नामक जगह के पास किराने की दुकान है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अमित सिंह नामक युवक वहां पहुंचा। उसने दुकान से नमकीन व बिस्किट खरीदा और बिना पैसा दिए ही जाने लगा। शोभनाथ ने पैसा मांगा तो विवाद शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि शोभनाथ व उसके भाई ने अमित की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद अमित चार साथियों समेत शोभनाथ की दुकान पर पहुंचा तथा शोभनाथ के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोभनाथ इस हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि शोभनाथ को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन रविवार देर शाम उसकी मौत हो गयी।

थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि शोभनाथ के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर पुलिस ने अमित कुमार सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget