एक्सप्लोरर

साल के आखिरी दिन बरेली में दिखा डकैतों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर किया ये काम

बरेली में बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब डेढ़ घंटे घर खंगालते रहे। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

बरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस कितने भी दावे करे लेकिन बदमाश डंके की चोट पर डकैती जैसी खौफनाक वारदातों को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो जाते हैं। बरेली में बदमाशों ने साल के आखिरी दिन परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

बदमाश डकैती के साथ-साथ फरमान भी सुनाने लगे हैं। इज्जत नगर की शिवगंगा कॉलोनी में पड़ी डकैती में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर जहां एक ओर उनका सब कुछ लूट लिया तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें यह भी धमकी दे गए कि अगर उन्होंने मीडिया या पुलिस को इसकी सूचना दी तो दोबारा आकर जान से मार देंगे।

मूलरूप से शाहजहांपुर के बंडा निवासी रामनरेश शर्मा एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट है। साल भर पहले उन्होंने इज्जत नगर के खुजरिया शिवगंगा कॉलोनी फेस-टू में मकान खरीदा था। वह अपनी पत्नी सविता और चार साल की बेटी प्रतीक्षा के साथ रहते हैं। मंगलवार देर रात करीब एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश असलहा लेकर छत के रास्ते से उनके घर में घुस आए। इसके बाद बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारी में रखे कीमती जेवर और पांच हजार कैश लूट लिया। बदमाश करीब डेढ़ घंटे घर खंगालते रहे। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

साल के आखिरी दिन बरेली में दिखा डकैतों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर किया ये काम

बदमाशों के जाने के बाद रामनरेश ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी रविंद्र सिंह समेत प्रेमनगर, बारादरी और इज्जत नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घर पास काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ कर उनकी पहचान करवाई। पुलिस ने दो मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। एसपी सिटी रविंद्र सिंह का कहना है मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और जो भी आरोपी हैं जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
'प्लानिंग चलती रहती थी...', चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा
'प्लानिंग चलती रहती थी...', चंपत राय ने सुनाया अशोक सिंघल का किस्सा
मुजफ्फरनगर में किसान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश
मुजफ्फरनगर में किसान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश
यूपी में मानसून की विदाई, जानें आज 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में मानसून की विदाई, जानें आज 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget