एक्सप्लोरर

'वायु' ने बदला रास्ता, गुजरात तट से नहीं टकराएगा; भारी बारिश का अनुमान

चक्रवात तूफान वायु गुजरात तट से अब नहीं टकराएगा। एहतियात के तौर पर तूफान को देखते हुए तीन लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। चक्रवाती तूफान वायु अब गुजरात के तट से नहीं टकराएगा। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ने अपनी दिशा बदल ली है। इससे पहले वायु के गुजरात के तटों से टकराने की आशंका जताई गई थी। एहतियात के तौर पर सेना और एनडीआरएफ की टीम ने करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। थल सेना, वायु सेना और तटरक्षक दल को तैयार भी रखा गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों और हवाई यातायात को रद्द किया गया है। वहीं सरकार ने गुजरात के 10 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। पूरे हालात पर केंद्र सरकार भी नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो समुद्र तट से करीब 10 किलोमीटर के इलाके में तूफान का सबसे ज्यादा असर रहेगा। विभाग ने आशंका जताई है कि जब ये तूफान गुजरात से टकराएगा तो इसकी रफ्तार 150 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।

इससे पहले बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही पर्यटकों से किसी सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, राज्य में समुद्र में मछली पकड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। बंदरगाहों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात से निपटने के लिए वलसाड, गिर सोमनाथ, देवभूमि द्वारका, जामनगर, मांगरोल, पोरबंदर , कच्छ और अमरेली जिलों के तटीय क्षेत्रों में विशेष तैयारी की गई है।

महाराष्ट्र में तूफान के चलते समुद्र में ज्वार भाटा की आशंका जताई गई है। जिसके चलते कोंकण क्षेत्र में सभी बीच को जनता के लिए बंद कर दिया गया है। वायु' ने बदला रास्ता, गुजरात तट से नहीं टकराएगा; भारी बारिश का अनुमान

सरकार के आदेश के बाद तूफान प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए राजकोट में फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। वायु' ने बदला रास्ता, गुजरात तट से नहीं टकराएगा; भारी बारिश का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget