एक्सप्लोरर

साइकिल पर भी हेलमेट लगाकर चलता है अब ये शख्स, लोगों को यूं कर रहा है जागरूक

चित्रकूट के इस शख्स को सड़क दुर्घटना में लगी चोट का इतना गहरा प्रभाव हुआ कि अब उसने दुनिया को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठा लिया है। मिलिए हेलमेट मैन के नाम से मशहूर इस शख्स से।

चित्रकूट, एबीपी गंगा। देश में सड़क दुर्घटनाओं में सालभर में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। चाहे फिर वजह नियमों का पालन न करना हो या फिर कुछ और। कोई जान से हाथ धो बैठता है तो कोई जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो जाता है। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह जागरूकता का अभाव है। ऐसे में चित्रकूट के एक शख्स ने लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने और जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है।

फूलचंद नाम का यह शख्स, 4 साल पहले सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में फूलचंद के हाथ, पैर और सिर पर चोट आईं। दुर्घटना के बाद फूलचंद को अहसास हुआ कि अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद इतनी चोट न लगती। साथ ही पैसा और वक्त भी बर्बाद न होता। फूलचंद को यह बात इतनी गहरी लगी कि अब वह साइकिल पर भी हेलमेट पहनकर चलता है।

साइकिल पर भी हेलमेट लगाकर चलता है अब ये शख्स, लोगों को यूं कर रहा है जागरूक

साइकिल को भी बना लिया मोटरसाइकिल फूलचंद ने अपनी साइकिल को भी मोटरसाइकिल की तरह बना लिया है। मोटरसाइकिल की तरह ही उसने साइकिल पर भी नंबर प्लेट और हैडलैंप लगवा रखे हैं। खास बात ये है कि फूलचंद जब इस मोटरसाइकिलनुमा साइकिल पर चलता है तो हेलमेट लगाए रहता है। इतना ही नहीं फूलचंद ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ रखता है और यातायात के सारे नियमों का पालन करता है।

गांव-गांव जाकर करता है जागरूक फूलचंद खुद तो यातायात के नियमों का पालन करता ही है, साथ ही वह लोगों को भी इस बारे में जागरूक कर रहा है। वहीं, फूलचंद को यातायात पुलिस का भी साथ मिल रहा है। जब ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने फूलचंद को साइकिल पर चलते हुए और हेलमेट लगाए हुए देखा तो उसे रोक कर उससे पूछताछ की। जिस पर फूलचंद ने तुरंत अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया। इस पर सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार यादव ने खुश होकर फूलचंद को ₹500 का हेलमेट लेने के लिए इनाम भी दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी
'ऐसे करने से कुछ काम नहीं होगा...', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बोलीं BJP सांसद हेमा मालिनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget