एक्सप्लोरर

UP Election 2022: फिल्मों के नत्थूलाल से बड़ी मूछें, खुद को बताते हैं वीरप्पन का जुड़वा भाई, सपा कैंडिडेट को देखने उमड़ती है भीड़

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी ने फाफामऊ सीट एक ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाया है, जो अपने नाम व काम के बजाय अपनी बड़ी मूंछों और चंदन तस्कर वीरप्पन की तरह दिखने के लिए मशहूर हैं.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी ने संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) की फाफामऊ सीट (Phaphamau seat) एक ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाया है, जो अपने नाम व काम के बजाय अपनी बड़ी- बड़ी मूंछों और तमिलनाडु के कुख्यात चन्दन तस्कर वीरप्पन जैसी शक्ल-सूरत की वजह से ज़्यादा पहचाने जाते हैं. अंसार अहमद नाम के इस रसूखदार नेता की मूंछें फिल्मों के नत्थूलाल को भी मात देती हैं. ये अपने असली नाम से कम और वीरप्पन उपनाम से ज़्यादा पुकारे जाते हैं. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बाकी दिग्गज नेता बड़ी-बड़ी सभाओं में भरे मंच से भी इन्हे वीरप्पन कहकर ही पुकारते हैं.

खुद को बताते हैं वीरप्पन का जुड़वा भाई

अंसार अहमद फाफामऊ सीट से कई बार विधायक रहने के साथ ही तकरीबन बीस साल पहले यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. ये राजनीति में खूब मेहनत तो करते ही हैं, लेकिन साथ ही अपनी मूंछों के रख-रखाव पर भी काफी ध्यान देते हैं. अपने असली नाम के बजाय ये उपनाम से इतने ज़्यादा चर्चित हो चुके हैं कि इस चुनाव में यह मूंछों पर ताव देते हुए खुद को चंदन तस्कर वीरप्पन का जुड़वां भाई बताने से भी गुरेज़ नहीं करते. हालांकि मज़ाकिया लहज़े में यह सफाई भी देते हैं कि वह वीरप्पन के जुड़वां भाई ज़रूर नज़र आते हैं, लेकिन वह तस्करी या क़ानून से खिलवाड़ करने का कोई काम नहीं करते, बल्कि जनसेवक के तौर पर लोगों की मदद करने का काम करते हैं. उनका यह भी कहना होता है कि वीरप्पन भले ही पत्थर दिल था, लेकिन वह बहुत कोमल दिल वाले हैं.

अंसार अहमद को देखने आती है भीड़

समाजवादी पार्टी के दफ्तर से लेकर विधानसभा तक जब वह जाते हैं तो अपनी मूंछों और वीरप्पन जैसी सूरत की वजह से लोगों के बीच चर्चा का सबब बन जाते हैं. अपने अलग हाव-भाव की वजह से प्रयागराज के साथ ही आस-पास के तमाम जिलों के सीटों के सपा उम्मीदवार उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर मानते हैं. उनसे अपने क्षेत्र में प्रचार कराना चाहते हैं. अंसार अहमद उर्फ़ वीरप्पन का कहना है कि पार्टी पूरे प्रदेश में उनसे जहां भी प्रचार कराना चाहेगी, वह ज़रूर जाएंगे. उनके मुताबिक इस बार उनके अपने क्षेत्र फाफामऊ के साथ ही यूपी की सत्ता में भी बदलाव होगा. जनता परेशान हैं और वह अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है.

वहीं देखा जाए तो फाफामऊ सीट पर अंसार अहमद का सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य से है. हालांकि बीएसपी और कांग्रेस भी लड़ाई को त्रिकोणीय व चतुष्कोणीय बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के खिलाफ पहली पत्नी विधायक गरिमा सिंह द्वारा दर्ज आपत्ति हुई खारिज, जानें पूरा मामला

UP Election 2022: बलिया में बीजेपी के बागी सुरेंद्र सिंह को मिल गया टिकट, जानें किस पार्टी से

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget