एक्सप्लोरर

बरेली: कोरोना पॉजिटिव सपा नेता ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

बरेली में कोविड अस्पताल की लापरवाही सामने आई है. यहां भर्ती सपा नेता कोरोना पॉजिटिव थे और अचानक अस्पताल से निकल गये और पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में अब अस्पताल जांच की बात कह रहा है.

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में कोरोना पॉजिटिव सपा नेता ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. सपा नेता का बरेली के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां से देर रात अस्पताल से भागकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण हुई घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहा है.

समाजवादी पार्टी के नेता रमन जौहरी ने देर रात पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. रमन जौहरी कोरोना पॉजिटिव मरीज थे और उनका बरेली के कोविड हॉस्पिटल एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात रमन जौहरी कोविड-19 वार्ड से निकल कर भोजीपुरा पुल पर पहुंचे और फिर वहां से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस को पुल के नीचे उनके पड़े होने की सूचना मिली.

25 अगस्त को आई रिपोर्ट में मिले कोरोना पॉजिटिव

दरअसल प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रमन जौहरी समाजवादी पार्टी के काफी पुराने नेता हैं और वह जिले की कमेटियों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. 25 अगस्त को रमन जौहरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसके बाद उनको इलाज के लिए बरेली के कोविड हॉस्पिटल राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कल देर रात जब स्टाफ की ड्यूटी चेंज होती है, उसी वक्त मौका पाकर रमन जौहरी अपने वार्ड से बाहर निकल गए जिसकी हॉस्पिटल में किसी को भनक भी नहीं लगी. जैसे ही परिवार वालों को और हॉस्पिटल स्टाफ को उनके ना होने की जानकारी लगी तो उनको तलाश किया गया पर वह हॉस्पिटल से ना होकर बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आए.

डायल 112 से मिली सूचना

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की, उससे पहले भोजीपुरा पुलिस को भोजीपुरा में ही बने ओवर ब्रिज से कूद कर गिरने की सूचना डायल 112 को मिली जिसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, जब घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया. घर वालों ने सपा नेता का अंतिम संस्कार कर दिया. उनका कहना है कि उनको नहीं पता कैसे घटना हुई.

अब जांच की बात कह रहा है अस्पताल

वहीं, कोविड हॉस्पिटल के वार्ड में भर्ती मरीज का बाहर निकल जाना और किसी को उसकी भनक तक न लगना इससे हॉस्पिटल की लापरवाही साफ झलकती है. परिजनों का कहना है कि अगर भाई हॉस्पिटल से न जाता तो शायद वो जिंदा होते. वहीं, स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले पर पहले तो जानकारी ना होने की बात करते रहे और फिर जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 67 और मरीजों की मौत, 6233 नए मामले आए सामने

उत्तर प्रदेश: महिला अधिकारी ने IPS अधिकारी पति पर लगाए ये गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget