एक्सप्लोरर

UP: कासगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ शातिर बदमाश...साथी फरार

Kasganj Crime News: कासगंज में पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. बदमाश के खिलाफ कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं. ये 12 मुकदमों में फरार चल रहा था.

Kasganj Encounter: कासगंज (Kasganj) की सहावर पुलिस और एसओजी टीम ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. कासगंज पुलिस को सहावर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गंजडुंडवारा चांडी रोड पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. बदमाशों की सूचना पाकर सहावर थाना क्षेत्र पुलिस ने वाहनों की चेकिंग सघनता के साथ शुरू कर दी और एसओजी (SoG) टीम को सूचित किया. सूचना मिलने के बाद एसओजी और सहावर पुलिस की एक टीम बदमाशों की तलाश में चांडी रोड पर निकल गई. इसी दौरान करीब रात 10 बजे गोरहा नहर पटरी के रास्ते चांडी की ओर से एक मोटर साइकिल की लाइट दिखाई दी. जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग (Firing) शुरू कर दी. 

पुलिस ने की जवाबी फायरिंग
पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने से वहीं पर मोटर साइकिल समेत गिर गया. इस दौरान पीछे बैठा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने घायल बदमाश के पास जाकर उसे देखा तो उसके पैर में गोली लगी थी. नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुशीया उर्फ ईदल पुत्र बाबू निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज बताया. बदमाश ने फरार साथी का नाम आरिफ बताया जो बुलंदशहर का रहने वाला है. बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस,  3 खोखा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है. मोटर साइकिल चोरी की बताई गई है. पुलिस कर्मियों ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी सहावर भिजवाया है.

दर्ज हैं 23 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक सुशीया उर्फ ईदल एक शातिर किस्म का बदमाश है इसके खिलाफ कासगंज, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और एटा के थानों में कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं. ये 12 मुकदमों में फरार चल रहा था. सुशिया ने 2016 में थाना सिकन्दराराऊ हाथरस पर पुलिस कर्मियों पर हमला किया था और एक सिपाही को गोली मारी थी, साथ ही एक सिपाही को सरिया मारकर घायल कर दिया था. इस मामले में बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. बदमाश आगरा के थाना बरहन में भी हत्या के प्रयास में नामजद था और फरार चल रहा था. इसके खिलाफ एसएसपी आगरा की तरफ से 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें: 

UP News: राहुल गांधी के गठबंधन वाले बयान पर मायावती ने दिया जवाब, कहा- अपना बिखरा घर संभाल लें

Private School Fees In UP: यूपी के निजी स्कूलों की फीस में 9.5% की वृद्धि, जानें- क्या है फीस बढ़ाने के पीछे का गणित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget