एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: अतीक-अशरफ मर्डर केस के क्राइम सीन रीक्रिएशन से सामने आईं 5 बड़ी बातें, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

Atiq Ahmed Shootout: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का आज गुरुवार को क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. जिसके बाद इस केस से जुड़ी पांच अहम बातें सामने आईं हैं.

Atiq Ahmed Shootout Crime Scene Recreate: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का आज गुरुवार को क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. न्यायिक आयोग की टीम, एसआईटी और फॉरेंसिक टीम के साथ प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल पहुंची. जांच अधिकारियों ने ठीक उसी तरह पूरे क्राइम सीन क्रिएट किया जैसे अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतारा गया था. अतीक और अशरफ बनकर दो शख्सों को लाया गया था, जिन्होंने हुबहू वैसे ही कपड़े पहने थे जो उस दिन माफिया ब्रदर्स ने पहने हुए थे.

अतीक और अशरफ शूटआउट क्राइम सीन को रीक्रिएट करते हुए ठीक उसी तरह दोनों लोगों को पुलिस की गाड़ी से उतारकर अस्पताल के अंदर लाया गया, जैसे अतीक और अशरफ को लाया गया था, उसके बाद किस तरह से तीनों हमलावरों ने उन्होंने मौत के घाट उतारा इस एक-एक कड़ी को जोड़ा गया. इसके जरिए ये जानने की कोशिश की गई थी कैसे तीनों हमलावरों ने मीडिया कर्मियों और तमाम पुलिसकर्मियों के बीच अतीक और अशरफ को मारा था. अतीक-अशरफ मर्डर केस के क्राइम सीन रीक्रिएशन के बाद इस पूरी वारदात से जुड़ी पांच अहम बातें सामने आई हैं. 

अतीक-अशरफ मर्डर केस जुड़ी पांच अहम बातें

- अतीक और अशरफ दोनों को बेहद करीब से गोली मारी गई थी. पहली गोली अतीक को मारी गई थी.

- वारदात के वक्त पुलिस ने बड़ी लापरवाही की थी. बेहद नजदीक होने के बावजूद पुलिस शूटर्स को भांप नहीं पाई.

- पुलिस के किसी एक्शन से पहले ही शूटर्स ने अपनी पिस्टल जमीन पर फेंक कर हाथ खड़े कर दिए थे यानी उन्होंने सरेंडर कर दिया था.

- वारदात के बाद शूटर्स को उसी पुलिस जीप से कस्टडी में पुलिस लाइंस भेजा गया था, जिस जीप में अतीक और अशरफ को लाया गया था.

- अतीक और अशरफ की हत्या के बाद शूटर्स ने ना तो भागने की कोशिश की और ना ही पुलिस पर हमला करने की.

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद पुलिस ने भी शूटर्स को सरेंडर करने का पूरा मौका दिया था. शूटर्स फायरिंग करते रहे, लेकिन पुलिस ने गोली चलाने की बात तो दूर उन पर पिस्टल तक नहीं तानी थी. नाट्य रूपांतरण में यह साफ हुआ की वारदात के वक्त पुलिस अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाते हुए कतई नजर नहीं आई थी.

ये भी पढ़ें- Watch: अतीक अहमद और अशरफ बनकर आए दो आदमी, उसी जगह पर फिर मारी गई गोली, यहां देखें वीडियो

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget