एक्सप्लोरर

Watch: अतीक अहमद और अशरफ बनकर आए दो आदमी, उसी जगह पर फिर मारी गई गोली, यहां देखें वीडियो

Atiq Ahmed Shootout: न्यायिक आयोग के सदस्यों ने आज अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ शूटआउट की पूरी वारदात को एक बार फिर से रिक्रिएट किया. इस दौरान ये देखा गया कि कैसे हमलावरों ने दोनों की जान ली.

Atiq Ahmed Shootout Recreat Crime Scene: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) शूटआउट (Shootout) की जांच शुरू हो गई है. इसी कड़ी में न्यायिक आयोग (Judicial Commission) के सदस्य यूपी एसआईटी की टीम के साथ प्रयागराज में उसी घटनास्थल पर पहुंची जहां पर माफिया ब्रदर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दौरान पूरे क्राइम सीन को एक बार फिर से दोहराया गया. जिसके जरिए ये जानने की कोशिश की गई कि आखिर अतीक-अशरफ की हत्या की वारदात में क्या-क्या हुआ था, कैसे आरोपियों ने उन पर फायरिंग की, और उस दौरान अस्पताल के गेट पर किस तरह से अफरा-तफरी मच गई थी.  

15 अप्रैल की रात को जिस तरह से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस की गाड़ी में मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लाया गया था ठीक वैसे ही आज भी क्राइम सीन रिक्रिएट करते हुए दो आदमियों को लाया गया जो हूबहू अतीक अहमद और अशरफ की तरह दिखाई दे रहे थे. उनमें से एक को एकदम अतीक की तरह सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना था और सिर पर सफेद रंग का साफा पहना था, और दूसरे शख्स ने सफेद रंग के कुर्ते के साथ नीले रंग की जींस पहनी थी और सिर पर सफेद साफा बांधा हुआ था. 

अतीक और अशरफ को कैसे मारा गया था?

क्राइम सीन रिक्रिएट करते हुए दोनों को आदमियों को अतीक और अशरफ की तरह ही पुलिसवाले पकड़कर अस्तपाल के अंदर लाते हैं और फिर वहां मीडियाकर्मी बनकर खड़े लोग उनके सामने आ जाते हैं और दोनों से सवाल जवाब शुरू कर देते हैं. तभी एक हमलावर जिसने सबसे पहले गोली चलाई वो पीछे की ओर से आता है और सीधा अतीक बने शख्स के सिर में गोली मार देता है, दूसरी गोली अशरफ को लगती है और दोनों एक साथ नीचे गिर जाते हैं. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है और तीनों हमलावर उन दोनों पर फायरिंग करते हैं.

इस पूरी घटना को एकदम उसकी तरह रिक्रिएट किया गया, जिस तरह से उस दिन पूरी वारदात हुई थी. किसी भी बड़ी घटना के बाद पुलिस हमेशा क्राइम सीन को रिक्रिएट करती है. इससे पुलिस को इस बात की जानकारी मिलती है घटना वाले दिन आखिर हुआ क्या था और कैसे इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया था. इससे पूरे मामले की जांच करने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें- Suar Bypoll 2023: स्वार सीट पर समाजवादी पार्टी ने घोषित किया उम्मीदवार, जानें किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget