एक्सप्लोरर

लखनऊ में अपराध बेलगाम, कार सवार बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता को मारी गोली

यूपी की राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. चुनावी रंजिश में प्रधान पद के प्रत्याशी और सपा कार्यकर्ता राम प्रकाश यादव को तीन युवकों ने गोली मार दी. राम प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गुड़म्बा के ककहड़ी गांव में चुनावी रंजिश में प्रधान पद के प्रत्याशी और सपा कार्यकर्ता राम प्रकाश यादव को देर शाम स्विफ्ट डिजायर सवार तीन युवकों ने गोली मार दी. गोली के छर्रे राम प्रकाश यादव के सीने में लगे. घायल अवस्था में राम प्रकाश खुद थाने पहुंचे. खून से लथपथ हालत में देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

मौके से फरार हुए हमलावर मामला गुड़म्बा थाना क्षेत्र के ककहड़ी गांव का है. जहां कोटेदार और सपा नेता राम प्रकाश को कार सवार लोगों ने गोली मार दी. गोली मारने के बाद बदमाशों ने सिर पर तमंचे के बंट से प्रहार किया. किसी तरह राम प्रकाश ने बदमाशों से तमंचा छिनकर अपनी जान बचाई और थाने पहुंच गए. घटना उस वक्त हुई जब राम प्रकाश अपनी बुलेट से घर जा रहे था. गोली की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े, लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले.

हिरासत में लिए गए कुछ लोग घटना की जानकारी मिलते ही तमाम अलाधीकरी मौके पर पहुंचे. डीसीपी उत्तरी राइस अख्तर का कहना है पीड़ित के बेटे ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में हमला करने की बात कही है. इसी आधार पर कुछ नामजद लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है.

मदद के लिए दौड़े लोग राम प्रकाश यादव के बेटे विवेक यादव ने बताया कि ककहड़ी मोड़ के पास अपना पेट्रोल पंप बन रहा है. काम खत्म होने के बाद उनके पिता बुलेट से घर जा रहे थे. इसी दौरान कार से तीन युवक आए. इससे पहले राम प्रकाश कुछ समझ पाते युवको ने उनपर फायर कर दिया. पहला फायर मिस होने के बाद उनपर दूसरा फायर किया गया, जिसके छर्रे उनके सीने में लग गए. फायरिंग की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के मजदूर और अन्य राहगीर मदद को दौड़े. हमलावर मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें:

पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, गैंगस्टर एक्ट के तहत भी चलेगा मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget