एक्सप्लोरर

पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, गैंगस्टर एक्ट के तहत भी चलेगा मुकदमा

धनंजय सिंह के क्रिमिनल रिकॉर्ड के आधार पर एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आरोप तय किए हैं. अब धनंजय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा चलेगा.

प्रयागराज: जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. धनंजय पर कानून का शिकंजा और कसेगा. प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने धनंजय सिंह पर गैंगस्टर के आरोप तय किए हैं. अब धनंजय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा चलेगा. जौनपुर के केराकत थाने मैं दर्ज एफआईआर के आधार पर कोर्ट ने ये फैसला लिया है.

तीन अन्य लोगों पर भी तय हुए आरोप धनंजय सिंह के क्रिमिनल रिकॉर्ड के आधार पर एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आरोप तय किए हैं. धनंजय के साथ ही तीन अन्य लोगों पर भी आरोप तय हुए हैं. आरोपी आशुतोष सिंह, सुशील सिंह उर्फ डब्बू और पुनीत सिंह के खिलाफ भी गैंगस्टर के आरोप तय हुए हैं. एडीजीसी राजेश कुमार गुप्ता और विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह को सुनने के बाद कोर्ट ने ये आरोप तय किए हैं.

कोर्ट में किया था सरेंडर बता दें कि, जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को फिल्मी अंदाज में प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया था. कोर्ट ने धनंजय को ज्यूडिशियल कस्टडी में एक अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है. धनंजय ने जेल जाने की ये कवायद यूपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए की थी. धनंजय सिंह को इस बात की आशंका थी कि लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह मर्डर केस में गिरफ्तार करने के बाद यूपी पुलिस कानपुर वाले विकास दुबे की तरह गाड़ी पलटवाकर उसका एनकाउंटर कर सकती है. धनंजय ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए वकीलों जैसे कपड़े पहन रखे थे और हुलिया भी बदल रखा था.

ये भी पढ़ें:

वकील के ड्रेस में लखनऊ की नंबर वाली गाड़ी से सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा बाहुबली धनंजय, बदल लिया था हुलिया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
अंकिता भंडारी केस पर CM धामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस कर रही राजनीति
अंकिता भंडारी केस पर CM धामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस कर रही राजनीति
'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी
'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget