एक्सप्लोरर

Raebareli Crime: अपराध का गढ़ बनता जा रहा है ऊंचाहार, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

UP Crime News: रायबरेली के ऊंचाहार में एक युवक का शव मिला है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं, इस इलाके में लगातार वारदातों से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

रायबरेली: खेत के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. धारदार हथियार से युवक के गले को रेतकर निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए. ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे बकिया गांव के पास की घटना है. बताते चलें कि, इस समय ऊंचाहार थाना क्षेत्र अपराध का गढ़ बन चुका है, जिसको रोकने में ऊंचाहार पुलिस पूरी तरह असफल है. 

भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस को चुनौती

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे बकिया गांव के बाहर खेत के पास दीपक नाम के एक युवक का खून से लथपथ शव पाया गया. जिसको देखकर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची डायल 112 ने ऊंचाहार पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को सूचित किया. मौके पर ऊंचाहार पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कुछ साक्ष्य जुटाएं. युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई थी, जो किसी शातिर अपराधी की तरफ इशारा करती है. युवक के बड़े भाई ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है. 

अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे नये थाना प्रभारी

ऊंचाहार थाना क्षेत्र इस समय अपराध का गढ़ बन चुका है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस को शर्मसार करने के लिए काफी है. इसी क्षेत्र में मारपीट, हत्या व बलात्कार जैसे अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. जिस को रोकने में ऊंचाहार पुलिस पूरी तरह फेल है. गैर जनपद से आए नवांगतुक इंस्पेक्टर अपराध व अपराधियों पर लगाम लगा पाने में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं. क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा है कि अपराधों पर अंकुश लगाने की बजाय वह उसके प्रबंधन में ज्यादा समय व दिमाग खर्च कर रहे हैं, अगर ऐसा ही रहा तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे जिसका परिणाम अपराध ही बढ़ेंगे.

क्या कहते है अपर पुलिस अधीक्षक

विश्वजीत श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली कि, ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बकिया के पास एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंच देखा गया तो धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या करना प्रतीत हो रही है. मौके पर ऊंचाहार पुलिस, सीओ डलमऊ व फॉरेंसिक साइंस की टीम पहुंची. शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है. मृतक दीपक के भाई ने तहरीर दी है. अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी. अभी किसी पर शंका व्यक्त नहीं की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी.

ये भी पढ़ें.

UP: रात में सोते हुए शख्स को सीने में मारी गई गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget