एक्सप्लोरर

Badirnath Dham: बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना ने की पूजा अर्चना, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये वीडियो

Uttarakhand News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की है.

Suresh Raina visited Badrinath: इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप के कारण देशभर में क्रिकेट का खुमार तेजी से बढ़ रहा है. जहां एक ओर आज भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप का अपना दूसरा मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है. वहीं आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. सुरेश रैना ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है. जिसमें वह हेलीकॉप्टर से यात्रा करते नजर आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को खत्म होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने बदरीनाथ धाम आकर बाबा बदरी विशाल के दर्शन और पूजा अर्चना की है. बताया जा रहा है कि क्रिकेटर सुरेश रैना आज हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे और बाबा बदरी विशाल के दर्शन और पूजा करने के साथ ही बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी का आशीर्वाद लिया.

विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना

सुरेश रैना इस दौरान खानपुर के विधायक उमेश कुमार के साथ हेलीकॉप्टर के जरिए बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने वर्तमान में हो रहे क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की है. वहीं सुरेश रैना को देखने के लिए बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ भी लग गई.

फील्डिंग और बैटिंग से मचाते थे धमाल

बता दें कि सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर्स में से एक रह चुके हैं. मैदान पर रहते हुए वह अक्सर हैरतअंगेज कैच लेते और फिल्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते नजर आते थे. वहीं उन्हें उनकी बैटिंग के लिए भी क्रिकेट फैन्स काफी पसंद करते हैं. सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए 226 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. फिलहाल सुरेश रैना का टेस्ट करियर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने केवल 18 टेस्ट ही खेले.

यह भी पढ़ेंः UP Politics: 'अपने वेतन से भुगतान करेंगे सीएम योगी..', JPNIC को हुए नुकसान पर भड़के अखिलेश यादव, कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget