एक्सप्लोरर

यूपी के नए डीजीपी के लिए काउंटडाउन शुरू, 29 जून को यूपीएससी की बैठक, जानें- कौन हैं रेस में आगे

यूपी सरकार ने 30 साल की सेवा पूरी कर चुके 30 से अधिक आईपीएस अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे हैं. भाजपा सरकार ने अबतक डीजीपी के पद पर तैनाती के लिए सीनियरिटी को ही प्रमुखता दी है.

लखनऊ: यूपी के नए डीजीपी की कुर्सी के लिए जल्द फैसला होगा. यूपीएससी ने प्रदेश सरकार की तरफ से भेजी गई आईपीएस अफसरों की सूची पर मंथन के लिए 29 तारीख को बैठक रखी है. यूपीएससी की बैठक में तीन आईपीएस अफसरों के नाम चुनकर प्रदेश सरकार को भेजे जाएंगे जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनमें से एक का नाम नए डीजीपी के तौर पर घोषित करेंगे.

प्रदेश सरकार ने 30 साल की सेवा पूरी कर चुके 30 से अधिक आईपीएस अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे हैं. इसमें सबसे पहला नाम 1986 बैच के आईपीएस अफसर नासिर कमाल का है. नासिर कमाल डेपुटेशन पर तैनात हैं और ऐसी चर्चा है कि वह यूपी वापस नहीं आना चाहते. डीजीपी की कुर्सी के लिए समीकरण भी उनके पक्ष में नहीं हैं. दूसरे सबसे सीनियर अधिकारी 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल हैं. मुकुल गोयल भी इस समय डेपुटेशन पर तैनात हैं. वह एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात रह चुके हैं. उनका रिटायरमेंट 2024 को है. उनके डीजीपी बनाए जाने की संभावना सबसे ज्यादा है. तीसरा नाम 1987 बैच के ही आरपी सिंह का है. इसके बाद 87 बैच के ही विश्वजीत महापात्रा, गोपाल लाल मीणा, 1988 बैच के आरके विश्वकर्मा, डीएस चौहान, अनिल कुमार अग्रवाल और आनंद कुमार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. 

भाजपा ने सीनियरिटी के आधार पर ही की है डीजीपी की तैनाती

भाजपा सरकार ने डीजीपी के पद पर तैनाती के लिए सीनियरिटी को ही प्रमुखता दी है. सरकार के गठन के बाद सुलखान सिंह पहले डीजीपी बनाए गए थे जो उस वक्त के सबसे सीनियर आईपीएस अफसर थे. उनका कार्यकाल 3 महीने का ही बचा था लेकिन सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन दिला दिया था. दूसरे नंबर पर डीजीपी बने ओपी सिंह भी सबसे सीनियर अफसर थे और वर्तमान में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी सबसे सीनियर अधिकारी ही हैं. यही वजह है वर्तमान में सबसे सीनियर अफसर मुकुल गोयल को ही अगला डीजीपी बनाए जाने के दावे किए जा रहे हैं.

सरकार अपनी पसंद के अफसर को भी दे सकती है डीजीपी की कुर्सी

2022 विधानसभा चुनाव में कुछ महीने का ही वक्त बाकी है ऐसे में डीजीपी के पद पर कोई भी सरकार रिस्क नहीं लेना चाहती. सरकार डीजीपी की कुर्सी पर अपनी पसंद के अफ़सर को भी बैठा सकती है. अगर सीनियरिटी के आधार पर मुकुल गोयल को तैनाती नहीं दी जाती है और सरकार अपनी पसंद को आधार बनाती है तो वरिष्ठता क्रम में काफी नीचे आनंद कुमार को डीजीपी बनाया जा सकता है. इससे पहले भी वरिष्ठता क्रम को सुपरसीड करके कई जूनियर अफसरों को डीजीपी की कुर्सी सौंपी गई है. बसपा कार्यकाल में सीनियर अफसरों को नजरअंदाज कर बृजलाल को डीजीपी बनाया गया था जबकि समाजवादी पार्टी ने जगमोहन यादव को डीजीपी की कुर्सी सौंपी थी.

यह भी पढ़ें-

यूपी चुनाव: पुराने और भरोसेमंद नेताओं को अपने पाले में लाने में जुटी समाजवादी पार्टी, ये है रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- ये जवाब नहीं , थोथा बयान होगा
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- ये जवाब नहीं , थोथा बयान होगा
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget