एक्सप्लोरर

सामने आया भ्रष्टाचार, आधे अधूरे बने शौचालय, कागजों पर अफसरों ने दिखाया काम पूरा

यूपी के सिद्धार्थनगर में शौचालय निर्माण परियोजना को अफसर जमकर पलीता लगा रहे हैं. यहां कई शौचालय अधूरे हैं बावजूद कागजों पर उन्हें पूरा दिखाया गया.

सिद्धार्थनगर: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत निर्मित कराए गए सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए. संपूर्ण लागत की भुगतान होने के बावजूद शौचालय आधे अधूरे रह गये. जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है. इस कारण से आम लोगों के लिए बने सामुदायिक शौचालय का लाभ लोगों के पहुंचने के पूर्व ही दम तोड़ चुका है. इन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कामों के लिये जिम्मेदार लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके कारण यह पूरी परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है.

भुगतान पूरा, आधे अधूरे बने शौचालय

जिला प्रशासन सौ फीसदी सामुदायिक शौचालय बनाकर वाहवाही लूट रहा है और जब इन शौचालयों की ग्राउंड रियलिटी चेक की गई तो पता चला कि अधूरे शौचालय, जर्जर शौचालयों की दीवार‌ है लेकिन भुगतान पूरा हो चुका है. इतना ही नहीं रास्ते के निर्माण के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन उसका पूरा पैसा निकाला जा चुका है.

कागजों में काम पूरा हुआ

विकास खंड बर्डपुर में ग्राम पंचायत बजहा में सरकार ने स्वछता मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया. अधिकारियों की निगरानी में पूरे पैसे का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन धरातल पर सभी कार्यों में कुछ ना कुछ बाकी जरूर है. शौचालय निर्माण पर 3 लाख 23 हजार 649 रुपए निकल भी गए हैं. सबसे आश्चर्यजनक बात तो ये है कि जब शासन और जिले से सामुदायिक शौचालय की स्थिति के बारे में लिखित सूचना मांगी गई तो ब्लॉक के जिम्मेदार ने सभी शौचालय को पूर्ण दिखाया है, जबकि अभी भी कई सामुदायिक शौचालय में कुछ न कुछ कार्य बाकी पड़े हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि जब सरकार ने अच्छी क्वालिटी का समुदायिक शौचालय के निर्माण पैसा भेजा, पैसा भी निकल गया तो अब तक काम क्यों नहीं पूरा हुआ? यहां कई कार्यों, प्रोजेक्ट पर अधिकारियों की मिलीभगत से स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा जैसी योजन को रसातल में ले जा रहे हैं. ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारियों की लोगों ने इस समुदायिक शौचालय की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है.

ये भी पढ़ें.

करोड़ों की चोरी के मामले में नोएडा पुलिस को कामयाबी, फरार अभियुक्त गिरफ्तार,सोन के बिस्किट बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!
अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, तैयारियों की समीक्षा की
PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, तैयारियों की समीक्षा की
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget