एक्सप्लोरर

शामली: कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है. मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शामली की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई. शामली में कोरोना से मौत होने का यह पहला मामला है.

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कोराना से संक्रमित महिला की मौत का मामला सामने आया है. कोरोना संक्रमित महिला की मौत इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई. महिला की मौत की सूचना शामली पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक महिला के घर पहुंची और घर के अन्य सदस्यों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले को क्वारंटाइन में रहने की बात कही. जिलाधिकारी शामली ने महिला की मौत की पुष्टि की है. शामली में कोरोना से मौत होने का यह पहला मामला है.

मामला शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक गर्भवती महिला को 3 जून को मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था. महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद निजी लैब में महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसके बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.

स्वास्थ्य विभाग ने महिला की बिगड़ती हुई हालात को देखते हुए मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद शामली के कस्बा थानाभवन में भी दहशत का माहौल है. स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत ने महिला के घर को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है. परिजनों और मोहल्ले के लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है.

शामली: कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

पूरे मामले पर जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर ने बताया कि शामली जिले की रहने वाली एक महिला की मेरठ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है. महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. महिला की डिलीवरी 3 जून को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में हुई थी. डिलीवरी के बाद से ही महिला बीमार चल रही थी, जिसके बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था. लेकिन, यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

यूपी में Covid के 476 नए मामले निकले, राजधानी लखनऊ में फूटा कोरोना बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget