एक्सप्लोरर

Coronavirus: गुजरात से 620 रुपये का टिकट लेकर ट्रेनों से प्रयागराज पहुंचे मजदूर, टिकट वालों को ही मिली थी सफर की इजाजत

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर मजदूरों की वापसी शुरू हो चुकी है। प्रयागराज पहुंचे मजदूरों को कुछ घंटे रेलवे स्टेशनों के आश्रय स्थलों पर रखा जा रहा है। बीमारी के कोई लक्षण नहीं है, उन्हें रोडवेज की बसों के जरिये उनके शहरों को भेजा जा रहा है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाए जाने का सिलसिला और तेज हो गया है। गुजरात और पंजाब के तकरीबन 5 हजार मजदूरों को चार स्पेशल ट्रेनों के जरिये प्रयागराज लाया जा रहा है। इनमें से दो ट्रेनें आ चुकी हैं, जबकि दो ट्रेनें देर शाम आएंगी।

हालांकि, बुधवार दोपहर को जो ट्रेन गुजरात के गांधी धाम से आईं उसमें सवार सभी 1200 मजदूरों से टिकट के पैसे लिए गए थे। मजदूरों के 620 रुपये का टिकट देने के बाद ही उन्हें ट्रेन में सवार होने की इजाजत दी गई थी। टिकट के पैसे लिए जाने की वजह से कई मुसाफिर खासे नाराज भी दिखाई दिए। हालांकि, प्रयागराज पहुंचने पर जब इन मजदूरों ने टिकट दिखाकर मीडिया से शिकायत की तो रेलवे पुलिस ने इन्हे डांट फटकार कर आगे बढ़ा दिया।

Coronavirus: गुजरात से 620 रुपये का टिकट लेकर ट्रेनों से प्रयागराज पहुंचे मजदूर, टिकट वालों को ही मिली थी सफर की इजाजत

ट्रेनों से प्रयागराज पहुंचे मजदूरों को कुछ घंटे रेलवे स्टेशनों के आश्रय स्थलों पर रखा जा रहा है। यहां उन्हें कुछ घंटे रोककर मेडिकल चेकिंग की जा रही है। जिनका टेंप्रचेर नॉर्मल है और उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं है, उन्हें रोडवेज की बसों के जरिये उनके शहरों को भेजा जा रहा है। वहां फिर से मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। मजदूरों की ट्रेन पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए स्टेशन से बाहर निकाला गया।

Coronavirus: गुजरात से 620 रुपये का टिकट लेकर ट्रेनों से प्रयागराज पहुंचे मजदूर, टिकट वालों को ही मिली थी सफर की इजाजत

बुधवार को जो मजदूर गुजरात से प्रयागराज पहुंचे उनके चेहरों पर सुकून साफ तौर पर झलक रहा था। वह केंद्र और यूपी सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे थे। हालांकि 620 रुपये का टिकट लिए जाने को लेकर कुछ मजदूरों में नाराजगी भी दिखी। मजदूरों से ट्रेन का किराया लिए जाने पर सियासत भले ही तेज हो गई हो लेकिन इससे उनकी मुश्किलें हल होने वाली नहीं हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget