एक्सप्लोरर

Coronavirus: नोएडा में किराएदारों को नहीं देना होगा एक महीने का किराया, मकान मालिक ने मांगे पैसे;तो हो सकती है जेल

नोएडा के डीएम बीएन सिंह ने गरीबों और मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि इन्हें एक महीने का किराया नहीं देना होगा। अगर मकान मालिक ने किराया मांगा, तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी।

नोएडा, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव मजदूर वर्ग को पड़ रहा है। मजबूरन मजदूर अपने परिवार संग दिल्ली से अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर कोई भी वाहन नहीं चल रहा है, इसके बावजूद रोज कमाने वाले लोग पैदल ही अपने घरों की ओर चल दिए हैं। शनिवार को भी यूपी-बिहार के हजारों लोग पैदल अपने घरों के निकल लिए हैं। इस बीच लॉकडाउन के दौरान इस पलायन को रोकने के लिए नोएडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बड़ा फैसला लिया है।

नोएडा डीएम का आदेश:  गरीबों-मजदूरों का एक महीने का किराया माफ

उन्होंने किराए के मकान में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत हेते हुए आदेश दिया उनके एक महीने का किराया माफ कर दिया है। इसको लेकर डीएम ने सभी मकान मालिकों से किराया न लेने को कहा है। डीएम ने अपने आदेश में ये भी कहा कि कोई भी कर्मचारी या फिर मजदूर, जो किसी कंपनी या कार्यालय में काम करते हैं। उनसे किसी भी सूरत में एक महीने का किराया नहीं मांगा जाए। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किराया वसूला, तो हो सकती है दो साल की जेल

डीएम बीएन सिंह ने कहा कि गरीबों और मजदूरों से एक महीने का किराया वसूला गया, तो ऐसे मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा या फिर उन्हें दो साल की कैद की सजा दी जा सकती है।

कोरोना की साइकिल को तोड़ना है, तो घर पर ही रहना है

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साइकिल को तोड़ने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में मजदूर वर्ग और गरीबों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ गई है। काम बंद होने की वजह से जेब में पैसे नहीं बचे हैं और राशन भी नहीं है। कंपनी बंद हैं। पहली तारीख से किरान मालिक किराया भी मांगने लगेंगे, इसको लेकर गरीब व मजदूर और भी ज्यादा परेशान थे। हालांकि, अब डीएम ने गरीबों-मजदूरों से किराया न वसूलने का आदेश जारी किया है।

भारत में कोरोना से 19 की मौत

बता दें कि चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। जहां भारत में कोरोना से 19 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक कोरोना संक्रमण के 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में एबीपी गंगा भी सभी से अपील करता है, इस दौरान अपने घरों में ही रहें, जो रुक गया, समझो बच गया। क्योंकि संक्रमण के साइकिल को तोड़ने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:

coronavirus: सोनिया गांधी ने DM को लिखा पत्र, नाराज लोग बोले- सबसे बड़ी भूल, तुमको किया कबूल Coronavirus in India Live Updates: यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 के पार, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget