एक्सप्लोरर

Coronavirus: आइसोलेशन वार्ड में तब्दील होंगे ट्रेनों के 20 हज़ार कोच, रेलवे ने शुरू की तैयारी

Coronavirus के खिलाफ जंग को जीतने के लिए भारतीय रेलवे ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। रेलवे ने अपने ट्रेन कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना (Coronavirus) के खिलाफ छिड़ी इस जंग में पूरा देश एकजुट है। हर कोई मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहा है। राजनीति से परे हर राजनीतिक दल भी साथ मिलकर कोरोना को हराने की इस जंग में शामिल है। इस भी भारतीय रेलवे (Indian Railway) भी कोरोना को खत्म करने की जंग में अहम भूमिका निभा रहा है। रेलवे ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रेलवे कोच को आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) में तब्दील कर दिया है।

railway-coach-corona

कुछ लोग जिस तरह से लाकडाउन का मजाक बना रहे हैं, उससे आने वाले दिनों हालात के बेहद खराब होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब रेलवे ने ट्रेनों के स्लीपर क्लास के डब्बों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किये जाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रायल के तौर पर एक कोच को तैयार कर लिया गया है। डॉक्टर्स की मुहर लगते ही 20  हज़ार कोचेज को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किये जाने का काम तेज़ी से शुरू कर दिया जाएगा। इन 20  हज़ार डब्बों में ज़रुरत पड़ने पर दो लाख संदिग्धों को आइसोलेट कर उनका इलाज किये जाने की तैयारी है।

Railway-isolation-coach1

नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक, देश पर आए कोरोना संकट को लेकर रेलवे भी बेहद गंभीर है। यहां के अस्पतालों और मेडिकल स्टाफ को एलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा अब यात्री ट्रेनों के स्लीपर कोचेज को आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार किये जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए नार्दन रेलवे के नई दिल्ली में एक कोच को प्रयोग के तौर पर तैयार भी कर लिया गया है। नार्दन रेलवे का चार्ज भी इन दिनों प्रयागराज के नार्थ सेन्ट्रल रेलवे ज़ोन के जीएम राजीव चौधरी के पास ही है। सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक़ इस कोच को कोरोना का इलाज करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर्स से मंजूरी मिलने के बाद बीस हज़ार कोचेज को इसी तर्ज पर तैयार कराया जाएगा। हरेक कोच में दस लोगों को आइसोलेट किये जाने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सभी कोचेज में डॉक्टर्स -नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ के भी रहने का इंतजाम होगा।

इसके अलावा रेलवे ने आनंद विहार, नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन में लोगों को खाने का इंतजाम भी किया है। IRCTC की तरफ से 14 अप्रैल तक लोगों को मुफ्त खाना दिया जाएगा।

railway-coach-corona1

रेलवे का कहना है कि इस मॉडल को मंजूरी मिल जाने के बाद हर जोन हफ्ते में 10-10 कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदलना शुरू कर देगा। ऐसा करने से दूर-दराज के इलाकों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में मदद मिलेगा।

railway-coronavirus

रेलवे का दावा है कि वो ऐसे तीन लाख आइसोलेशन वॉर्ड बना सकते हैं। बता दें कि जिन कोचों में रेलवे ने आइसोलेशन वार्ड बनाया है, वहां के टॉयलेट और सीटों को भी मॉडिफाई किया गया है। इसके अलावा बाथरूम की भी व्यवस्था की गई है। रेलवे द्वारा स्थापित आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर्स और नर्सें भी मौजूद रहेंगी। इसके साथ-साथ सफाई-सफाई का भी पूरा ख्याल रखा गया है।

हालांकि रेलवे के बड़े अफसरों ने देश के लोगों से लाकडाउन का सख्ती से पालन किये जाने की अपील की है। इनका कहना है कि अगर लाकडाउन पर ठीक से अमल किया जाता है तो ट्रेनों के कोचेज को आइसोलेशन वार्ड के तौर पर इस्तेमाल करने की नौबत ही नहीं आएगी। रेलवे की यह तैयारी हमारे लिए एक गंभीर अल्टीमेटम भी है कि हमें वक्त रहते सचेत हो जाना होगा, नहीं तो आने वाले दिनों में हालात बेहद खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Lockdown से जुड़ी यूपी की 10 बड़ी खबरें, आखिर क्यों रातभर जागते रहे सीएम योगी

Coronavirus: नोएडा में किराएदारों को नहीं देना होगा एक महीने का किराया, मकान मालिक ने मांगे पैसे;तो हो सकती है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget