एक्सप्लोरर

Coronavirus: तब्लीगी जमात की वजह से बढ़े कोरोना के केस, 3 हजार के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या, 68 की मौत

भारत में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 3 हजार के पास पहुंच गई है। 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 3 हजार के पास पहुंच गई है। इनमें 2088 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। 229 लोग ठीक हो गये है और 68 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में शुक्रवार को को अब तक की सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में तब्लीगी जमात के सदस्यों की वजह से 14 राज्यों में कोरोना के 647 मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 12 मौतों में से कई तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस बात के भी संकेत दिए गए कि जमात के कार्यक्रम की वजह से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग से हुए फायदे को झटका दिया है।

Coronavirus: तब्लीगी जमात की वजह से बढ़े कोरोना के केस, 3 हजार के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या, 68 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, 'अगर अर हम पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी पर गौर करें तो य पता चलता है कि एक खास स्तर पर बढ़ोतरी की वजह से ऐसा हुआ है।' निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए लव अग्रवाल ने कहा, 'हम एक संक्रामक बीमारी का मुकाबला कर रहे हैं और नियमों में एक चूक या असफलता हमें काफी पीछे धकेल देती है। हमारे सारे प्रयास बेकार हो जाते हैं।'

शुक्रवार से शनिवार तक 336 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आरोग्य सेतु एप लॉन्च होने के एक दिन में अब तक 30 लाख डाउनलोड दर्ज हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाओं पर चिंता जताई है। स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हमले की घटनाओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को चिट्ठी और बैठकों के जरिए के कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

Coronavirus: तब्लीगी जमात की वजह से बढ़े कोरोना के केस, 3 हजार के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या, 68 की मौत

गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि भारत ने तब्लीगी जमात के 960 लोगों को ब्लैकलिस्ट किया है। साथ ही 360 उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो अपने देश लौट चुके हैं। फॉरेनर्स और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ICMR के मुताबिक परिक्षण के लिए अब तक 182 लैब को मंजूरी दी है। इनमें 130 सरकारी और 52 निजी हैं। 8000 टेस्ट शुक्रवार को किये गये। अब तक 66 हजार टेस्ट हो चुके हैं। ICMR के मुताबिक रैपिड टेस्ट के लिए मीटिंग हुई है। आज तक नई गाइडलाइन जारी कर दी जाएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget