एक्सप्लोरर

लखनऊ में लॉकडाउन का मिला-जुला असर...मुख्य सड़कें खाली...गलियों की दुकानों में भीड़

देश में लॉकडाउन है। इस बीच लखनऊ की मुख्य सड़कें और चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लेकिन गलियों की दुकानों पर भीड़ है..

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आज से देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लेकिन राजधानी लखनऊ में इस लॉक डाउन का मिला जुला असर दिख रहा है। मुख्य चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा है तो गली मोहल्ले और कॉलोनियों में दुकानों पर भीड़। कुछ लोगों की यह लापरवाही उस मंशा पर पानी फेर सकती है जिसे ध्यान में रखकर लॉक डाउन किया गया है।

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों के कपाट आम भक्तों के लिये भले नहीं खुले लेकिन गली मोहल्ले, कॉलोनी के अंदर पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। भले ही सरकार बार बार कह रही है कि किराना, सब्जी, फल, दूध समेत अन्य जरुरी सामान की कोई कमी नहीं होगी लेकिन बहुत से लोग फिर भी लापरवाही कर अपने साथ अन्य लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। हालांकि पुलिस कर्मी गली मोहल्लों में भी जाकर लोगों को समझा रहे हैं।

वहीं शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों पर लॉकडाउन का पूरा असर नज़र आने लगा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जगह-जगह बैरिकेटिंग करके पुलिस आने जाने वालों को रोक कर पूछताछ कर रही है। जो बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं उनके चालान भी किये जा रहे हैं। पुलिस लोगों को समझा भी रही है कि वो लक्ष्मण रेखा पार न करें। जगह जगह सफाई कर्मी भी साफ़ सफाई के काम में लगे हैं।

आपको बता दें कि यूपी में अब तक कोरोना वायरस के 37 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। 37 में से 11 को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।  KGMU और NIV पुणे में अब तक 1625 सैंपल भेजे गए, जिनमे 1493 निगेटिव, 37 पॉजिटिव पाये गये हैं। 95 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। नोएडा में 11, लखनऊ और आगरा में 8-8, गाज़ियाबाद में 3, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, पीलीभीत, जौनपुर, शामली में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है। बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 4 नए केस जिनमे तीन नोएडा, 1 शामली में सामने आया है। बॉर्डर चेक पोस्ट पर अब तक 15,43,954 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। ये डाटा कल शाम साढ़े छह बजे तक का है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget