एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP आगरा का पारस अस्पताल बना कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट...शहर में तीन महिलाओं की हो चुकी है मौत

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां सोमवार को सबसे अधिक 39 मामले सामने आये हैं, जिसके चलते जिले में मरीजों की संख्या 142 तक पहुंच गयी है

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं। दरअसल शुरुआत में आगरा के भगवान टॉकीज के पास हाइवे पर स्थित पारस हॉस्पिटल के आइसीयू में आठ दिन कोरोना संक्रमित महिला मरीज भर्ती रही थी। इसके बाद से हॉस्पिटल के मैनेजर, कर्मचारी और मरीजों समेत 23 में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। यहां भर्ती मरीज और कर्मचारियों के सैंपल 11 मार्च को भेजे गए थे। इसमें से फर्रुखाबाद निवासी 45 साल की महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई, उसकी रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई थी।

अबतक तीन महिलाओं की मौत

महिला को तीन अप्रैल को ब्रेन हेमरेज होने पर भर्ती किया गया था। महिला के पति के भी सैंपल जांच को भेजे गए हैं। यह कोरोना से दूसरी मौत है। रविवार को भी एक महिला की मौत हुई थी। मौत के बाद आई टेस्‍ट रिपोर्ट में ये भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई। आगरा में अब तक कोरोना से तीन मौत हो चुकी हैं। इससे पहले आठ मार्च को कमला नगर के मुगल रोड की कॉलोनी निवासी 76 साल की कोरोना संक्रमित महिला मरीज की एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। अब तक तीन महिलाएं मनोरमा देवी, रुबीना और सावित्री देवी की मौत हो चुकी है।

पारस बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

इसे लेकर आगरा जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि पारस हॉस्पिटल आगरा का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। ऐसे में हॉस्पिटल में भर्ती दोनों महिलाएं पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। मौत होने के बाद ICMR की गाइडलाइन के हिसाब से सैंपल लिए गये और दोनों कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।

गौरतलब है कि आगरा में कल सोमवार को 39 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में बढकर देर शाम 142 पहुंच गई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget