एक्सप्लोरर

Coronavirus डीएम के बाद नोएडा के सीएमओ पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर पद से हटाये गये

कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से सख्ती से निपट रही है। इस कड़ी नोएडा के सीएमओ अनुराग भार्गव को हटा दिया गया है

नोएडा, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें विभागों की लापरवाही भी सामने आयी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। देर रात राज्य सरकार ने गौतमबुद्ध नगर के जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर अनुराग भार्गव को लापरवाही के चलते उनके पद से हटा दिया गया है। खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद शासन ने यह निर्णय लिया। इससे पहले सीएम के आदेश पर जिले के डीएम पर भी गाज गिर चुकी है। जिलाधिकारी बीएन सिंह का तबादला कर दिया गया था। आपको बता दें कि नोएडा का नया सीएमओ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय में तैनात राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी को बनाया गया है।

संयुक्त निदेशक स्तर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भार्गव को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा व नोएडा नरेंद्र भूषण के साथ संबद्ध किया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार देर रात यह आदेश जारी किया।

यूपी में अब तक कोरोना वायरस के 117 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 नए केस मिलें है। कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 48 मामले नोएडा में हैं।

गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस संक्रमित के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले सीएम योगी ने कोरोना वायरस की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेने नोएडा आये थे। बैठक के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर मुख्यमंत्री ने डीएम को फटकार लगाई थी। इस फटकार के बाद डीएम ने मुख्य सचिव आरके तिवारी को चिट्ठी लिखकर तीन महीने की छुट्टी मांगी। सिंह का ये पत्र मीडिया में लीक हो गया। इस प्रकरण के बाद डीएम पर कार्रवाई करते हुये उन्हें हटा दिया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget