एक्सप्लोरर

भारत में चमगादड़ों की 2 प्रजातियों में मिला कोरोना वायरस, इन चार राज्यों में है इनकी मौजूदगी

भारत में चमगादड़ों की 2 प्रजातियों में कोरोना वायरस मिला है। चार राज्यों- केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चमगादड़ों में कोरोना वायरस की मौजूदगी पाई गई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर कोरोना वायरस इंसानों में कैसे पहुंचा? इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने एक अध्ययन में कहा है कि भारतीय चमगादड़ों में रोगजनक कोरोनावायरस पाए जाने से उनमें नोवेल वायरस के लिए स्क्रीनिंग किए जाने की आवश्यकता रेखांकित होती है।

इन राज्यों के चमगादड़ों की प्रजाति में कोरोना वायरस की मौजूदगी यह अध्ययन भारतीय चमगादड़ों में कोरोनावायरस परिसंचरण को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चमगादड़ों की एक प्रजाति में कोरोनावायरस की मौजूदगी पाई गई है।

चीन में भी चमगादड़ों से कोरोना फैलने की बात आई थी सामने हाल ही में यह बात सामने भी आई थी कि कोरोनावायरस महामारी, जो चीन के वुहान शहर से फैली थी, वह चमगादड़ों से ही उत्पन्न हुई है। आईसीएमआर के शोध में पहली बार इन चार राज्यों से दो अलग-अलग प्रजातियों के चमगादड़ों पटरेपस और रॉटेटस प्रजाति में एक अलग तरह का बैट कोरोनावायरस पाया गया है। हालांकि इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित इस शोध में यह दावा भी किया गया है कि इस बात के कोई साक्ष्य मौजूद नहीं हैं कि चमगादड़ में पाया जाने वाला यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। प्रज्ञा डी. यादव द्वारा लिखित अध्ययन में कहा गया है कि इससे नोवेल वायरस का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।

 निपाह वायरस के लिए भी थे चमगादड़ जिम्मेदार चार राज्यों के पटरेपस और रॉटेटस प्रजातियों के चमगादड़ पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि ये चमगादड़ उससे संबंधित नहीं हैं, जो कि कोविड-19 महामारी का कारण बना हुआ है। इससे पहले पटरेपस चमगादड़ों की प्रजातियां पहले निपाह वायरस के लिए 2018 और 2019 में केरल में पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं। रिसर्च टीम की प्रमुख डॉ. प्रज्ञा यादव के मुताबिक, चमगादड़ की दो प्रजातियों के गले से और मल के नमूने लिए गए थे। इनकी पॉलीमिरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच के बाद स्थिति सामने आई। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित शोध के मुताबिक, चमगादड़ कई तरह के वायरस का वाहक होता है। इनमें ऐसे कई वायरस पाए जाते हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक हैं।

यह भी पढ़ें:

Prayagraj Coronavirus: गरीबों में बंटता है जो खाना, आखिर कमिश्नर ने क्यों चखा उसका स्वाद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Air Force: घबराया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने चीन से मिसाइलें और हथियार लेने भेज दिया प्लेन
घबराया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने चीन से मिसाइलें और हथियार लेने भेज दिया प्लेन
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जमकर बारिश, काले बादलों ने डाला डेरा, ठंड में इजाफा
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जमकर बारिश, काले बादलों ने डाला डेरा, ठंड में इजाफा
Weather Update: फिर लौटेगी भीषण ठंड? मौसम करेगा टॉर्चर, यूपी-दिल्ली समेत 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
फिर लौटेगी भीषण ठंड? मौसम करेगा टॉर्चर, यूपी-दिल्ली समेत 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

वीडियोज

NEET Student Death: NEET छात्रा हत्याकांड मामले के आरोपियों की DNA से होगी पहचान | Patna
Shankaracharyaका साथ देने पर सिटी मजिस्ट्रेट Alankar Agnihotri पर हुआ एक्शन? | Avimukteshwaranand
Bihar News: एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने घर में सो रही छात्रा पर फेंका तेजाब | Acid Attack
India EUFTA: भारत-EU के बीच इस समझौते से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा? | India EU Summit
Shankaracharya के लिए Prayagraj की सड़कों पर उतरेगा सैलाब! | Avimukteshwaranand | CM Yogi |UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Air Force: घबराया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने चीन से मिसाइलें और हथियार लेने भेज दिया प्लेन
घबराया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने चीन से मिसाइलें और हथियार लेने भेज दिया प्लेन
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जमकर बारिश, काले बादलों ने डाला डेरा, ठंड में इजाफा
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जमकर बारिश, काले बादलों ने डाला डेरा, ठंड में इजाफा
Weather Update: फिर लौटेगी भीषण ठंड? मौसम करेगा टॉर्चर, यूपी-दिल्ली समेत 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
फिर लौटेगी भीषण ठंड? मौसम करेगा टॉर्चर, यूपी-दिल्ली समेत 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा
'बड़ा बजट, बड़ा स्केल', बॉर्डर 2' के बीच अमीषा पटेल ने 'गदर 3' को लेकर दे दिया बड़ा अपडेट, बोलीं- 'पहले दिन 60 करोड़ के पार...'
'बड़ा बजट, बड़ा स्केल', अमीषा पटेल ने सनी देओल संग 'गदर 3' को लेकर दिया बड़ा अपडेट
 'चक दे! इंडिया' के लिए शाहरुख नहीं सलमान थे मेकर्स की पहली पसंद, सुपरस्टार ने खुद बताई थी फिल्म ठुकराने की वजह
शाहरुख नहीं सलमान थे ' 'चक दे! इंडिया' के लिए पहली पसंद, फिर क्यों सुपरस्टार ने ठुकराई थी ये फिल्म?
आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है, घर पर ऐसे कर सकते हैं पता
आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है, घर पर ऐसे कर सकते हैं पता
जम्मू-कश्मीर कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका;जानें डिटेल्स
जम्मू-कश्मीर कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका;जानें डिटेल्स
Embed widget